एक्टर मिथुन चक्रवर्ती के बेटे महाअक्षय उर्फ मिमोह ने पिछले दिनों अपनी गर्लफ्रेंड मदालसा के साथ सात फेरे लिए। रेप के आरोपों के चलते 7 जुलाई को मिमोह की शादी के मंडप में पुलिस पहुंची थी जिसके बाद उनको अपनी शादी टालनी पड़ी। हालांकि बाद में दोनों ने 10 जुलाई को शादी कर ली।
सामने आया मिथुन के बेटे की शादी का VIDEO, जल्दी-जल्दी में ऐसे लिए सात फेरे
पिछले दिनों मिमोह की शादी और रिसेप्शन की कई तस्वीरें सामने आई थीं। जिसमें दोनों शादी के जोड़े में दिखे थे। मदालसा और मिमोह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की ये तस्वीरें शेयर की थीं। मदालसा दुल्हन के जोड़े में बेहद खूबसूरत दिख रही थीं।
तस्वीरों के बाद अब मिमोह और मदालसा की शादी और मेहंदी के फंक्शन के कई वीडियो सामने आए हैं। वीडियो में मिमोह और मदालसा सात फेरे लेते नजर आ रहे हैं। जिसमें दोनों काफी खुश दिख रहे हैं। यही नहीं वहां मौजूद मेहमान भी मिमोह और मदालसा की शादी को खूब एंज्वॉय कर रहे हैं।
A post shared by Bollywoodnewzz (@bollywoodnewzz) on
मदालसा की मेहंदी की फंक्शन के वीडियो में वो अपनी मां शीला शर्मा के साथ दिख रही हैं। मदालसा और शीला शर्मा ने इस दौरान पोज भी दिए। मेहंदी के फंक्शन में गोल्डन कलर का टॉप और रेड कलर की स्कर्ट पहन रखी हैं।
A post shared by Ministry of Bollywood (@ministry_of_bollywood) on
A post shared by Madalsa Sharma Chakraborty (@madalsasharma) on