पंजाबी सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सूरमा' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ संदीप सिंह का किरदार निभा रहे हैं। केवल संदीप सिंह ही नहीं अन्य खेल के ऐसे कई खिलाड़ी हैं जिन पर बायोपिक बन रही है। आज हम आपके उन बायोपिक से रूबरू करवाते हैं।
दलबीर सिंह
फिल्म 'सूरमा' के अलावा इन दिनों हॉकी प्लेयर दलबीर सिंह की बायोपिक 'गोल्ड' भी चर्चा में है। इस फिल्म में अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में है। फिल्म 'गोल्ड' 15 अगस्त को रिलीज होगी।
कपिल देव
हाल ही में खबरें आई हैं कि दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी और पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव की भी बायोपिक आने वाली है। उनकी इस बायोपिक का नाम '1983' है। इस फिल्म एक्टर रणवीर सिंह नजर आएंगे।
साइना नेहवाल
भारत का नाम रौशन करने वाली महिला बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल की भी बायोपिक बनने वाली है। एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर साइना नेहवाल की भूमिका निभाएंगी। फिलहाल फिल्म काम अभी तक साफ नही हो पाया है।
अभिनव बिंद्रा
भारत को ओलंपिक में गोल्ड मेडल दिलाने वाले शूटर खिलाड़ी अभिनव बिंद्रा की भी जल्द बायोपिक आने वाली है। इस फिल्म में अनिल कपूर के बेटे और एक्टर हर्षवर्धन कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।