फेमिना मिस इंडिया 2023 का एलान कर दिया गया है। इस बार मिस इंडिया का ताज राजस्थान की नंदिनी गुप्ता के सिर सजा है। जबकि दिल्ली की श्रेया पूंजा पहली रनर-अप और मणिपुर की थौनाओजम स्ट्रेला लुवांग दूसरी रनर-अप रहीं। मिस इंडिया 2023 का ग्रैंड फिनाले इंफाल, मणिपुर में हुआ था। इसमें अनन्या पांडे से लेकर कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे और नेहा धूपिया जैसे बॉलीवुड स्टार्स शामिल हुए।
Miss India 2023: राजस्थान की नंदिनी के सिर सजा मिस इंडिया 2023 का ताज, पहली रनर-अप बनीं दिल्ली की श्रेया
इस मौके पर पूर्व विजेता भी शामिल हुए। जिसमें सिनी शेट्टी, रूबल शेखावत, शिनाता चौहान, मनासा वाराणसी, मनिका श्योकंद, मान्या सिंह, सुमन राव और शिवानी जाधव ने भी अपनी परफॉर्मेंस दी। इस दौरान मनीष पॉल और भूमि पेडनेकर ने अपने हुनर से फैंस का दिल जीत लिया।
इसे भी पढ़ें- Hrithik Roshan: ऋतिक और अर्सलान गोनी के साथ डिनर करने पहुंचीं सुजैन खान, सामने आईं तस्वीरें
राज्य विजेताओं को फेमिना मिस इंडिया यूनिवर्स 2022 और मेंटर नेहा धूपिया, कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस, निर्देशक हर्षवर्धन कुलकर्णी, बॉक्सिंग आइकऑन लैशराम सरिता देवी और डिजाइनर रॉकी स्टार और नम्रता जोशीपुरा के एक एलीट पैनल ने इस कार्यक्रम को जज किया।
View this post on Instagram
इस ब्यूटी पेजेंट के लिए देशभर की महिलाओं ने संघर्ष किया था, जिसमें से नंदिनी गुप्ता ने इसपर फतेह हासिल की है। बता दें कि इस प्रतियोगिता में 29 राज्यों के प्रतिनिधियों और सभी केंद्र शासित प्रदेशों के कंटेस्टेंट्स आए थे, जिसमें से 30 कंटेस्टेंट्स को शामिल किया गया था।
वहीं नंदिनी गुप्ता की बात करें तो वह इस दौरान महज 19 साल की हैं। नंदिनी अभी एक मॉडल हैं और उन्होंने बिजनेस मैनेजमेंट की डिग्री हासिल की है। नंदिनी बचपन से ही काफी तेज रही हैं। वह स्कूल में भी प्रतियोगिताओं और इवेंट्स में हिस्सा लेती थीं।