फिल्मों से दूरी बना चुकीं एक्ट्रेस मिनिषा लांबा आए दिन सुर्खियों में रहती हैं। कभी एक्ट्रेस अपनी तस्वीरों के चलते चर्चा में आ जाती हैं, तो कभी फैंस के साथ की गई उनकी बातचीत सुर्खियों में छा जाती है। मिनिषा लांबा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर वो अपनी पोस्ट पर ही फैंस को रिप्लाई भी कर देती हैं। इस बार वह एक दिलचस्प वजह से चर्चा में आ गई हैं।
दरअसल, पति से तलाक के बाद मिनिषा के किसी दूसरे शख्स के साथ रिलेशनशिप की खबरों ने तूल पकड़ा हुआ है। चर्चा थीं कि मिनिषा लांबा, दिल्ली के एक बिजनेसमैन आकाश मलिक डेट कर रही हैं। इन अटकलों पर मिनिषा ने कथित बॉयफ्रेंड के साथ फोटो शेयर कर अपने रिलेशनशिप को अब कंफर्म कर दिया है। मिनिषा ने आकाश संग अपनी तस्वीर शेयर की है। वे आकाश के हाथों में हाथ डाले कैंडल लाइट डिनर एंजॉय करती नजर आ रही हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो मिनिषा और आकाश 2019 में एक पोकर चैंपियनशिप में मिले थे। आकाश दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन हैं। फिल्म इंडस्ट्री से उनका कोई कनेक्शन नहीं है।
2 of 5
मिनिषा लांबा
- फोटो : Instagram
इससे पहले एक इंटरव्यू में मिनिषा ने अपने रिलेशनशिप को कंफर्म किया था. उन्होंने कहा था 'हां मुझे प्यार मिल गया है और मैं खुश हूं. मैं इस साथ को पाकर खुशनसीबी का एहसास करती हूं।' मिनिषा इन दिनों आकाश के साथ गोवा में वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं।
3 of 5
मिनिषा लांबा
- फोटो : Instagram
इससे पहले मिनीषा लांबा ने एक इंटरव्यू में अपने एक्स हसबैंड रयान थाम के साथ तलाक को लेकर बात की थी। मिनीषा ने कहा था कि 'पहले समाज में तलाक को अच्छा नहीं समझा जाता था, लेकिन अब महिलाएं आजाद ख्यालों वाली हो गई हैं, जिससे समाज का नजरिया भी बदला है। मिनीषा के मुताबिक, पहले रिश्ते को सहेजने की जिम्मेदारी केवल औरत की होती थी लेकिन अब वो जानती हैं कि अगर वो खुश नहीं हैं, तो इसे छोड़ सकती हैं।'
4 of 5
मिनिषा लांबा, रायन थाम
- फोटो : सोशल मीडिया
मिनिषा लांबा ने आगे कहा, 'तलाक आसान नहीं होता, लेकिन जब रिश्ता जहरीला हो जाए, तो उसे छोड़ देना ही बेहतर होता है। मैं कहूंगी कि शादी या रिश्ता आपके जीवन का एक अहम हिस्सा हो सकता है, लेकिन ये आपकी पूरी जिंदगी नहीं हो सकता। दुर्भाग्य से औरतों की पहचान उनके रिश्ते और मैरिटल स्टेटस से होती है, लेकिन अब वक्त बदल रहा है।'
5 of 5
रायन थाम, मिनिषा लांबा
- फोटो : सोशल मीडिया
अगस्त 2020 में मिनिषा लांबा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि रयान थाम अब उनकी जिंदगी से पूरी तरह अलग हो गए हैं। कानूनी तौर पर दोनों एक-दूसरे से अलग हो चुके हैं। 2018 से ही मिनिषा और उनके पति के बीच मनमुटाव चल रहा था। खबरें थी कि दोनों अलग-अलग रह रहे थे।