फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Milind Soman started tiranga yatra Independence Day Jhansi to Red Fort by running holding india national flag

Milind Soman: स्वतंत्रता दिवस पर मिलिंद सोमन ने शुरू की तिरंगा यात्रा, झांसी से दौड़ लगाकर पहुंचेंगे लाल किला

Tue, 16 Aug 2022 01:58 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Tue, 16 Aug 2022 01:58 AM IST
सार

अभिनेता मिलिंद सोमन उन अभिनेताओं में शुमार हैं जो 50 की उम्र के बाद भी काफी फिट और यंग नजर आते हैं। फिलहाल आज एक्टर ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगा यात्रा शुरु की है, जिसके तहत वह झांसी से दिल्ली तक दौड़ लगाने वाले हैं।।

विज्ञापन
Milind Soman started tiranga yatra Independence Day Jhansi to Red Fort by running holding india national flag
आजादी का जश्न मनाते मिलिंद सोनम - फोटो : social media

विस्तार

मिलिंद सोमन 56 की उम्र में भी अपनी फिटनेस से युवाओं को मात देते हैं और अक्सर दूसरों को भी फिट रहने का संदेश देते नजर आते हैं। पेशे से मॉडल और अभिनेता मिलिंद सोमन ने अब आजादी के 75 वें वर्ष के स्वतंत्रता दिवस को भी खास तरीके से सेलिब्रेट करने का फैसला किया है। दरअसल उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर झांसी से दिल्ली के लाल किला तक यात्रा शुरु की है। जिसमें वह हाथ में तिरंगा लेकर दौड़ते हुए दिल्ली पहुंचेंगे। उन्होंने इसका वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर साझा किए हैं।

विज्ञापन

 

 मिलिंद सोमन ने अंस्टा से शेयर किया वीडियो
आजादी के 75 साल की वर्षगांठ पर मिलिंद सोमन ने यूनिटी रन 2002 का आगाज किया है। इसके तहत वह हाथ में तिरंगा लेकर रोड पर दौड़ लगाकर झांसी के किले से दिल्ली के लाल किला तक दौड़ लगाएंगे। उन्होंने इसके लिए 8 दिन समय तय किया है। मिलिंद ने दौड़ लगाते हुए वीडियो भी साझा किया ही। इस जिसके मुताबिक वह रोजाना तकरीबन 53 किलोमीटर का सफर तय करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिया फिट रहने का संदेश
करते हुए लिखा- "झांसी से दिल्ली के लिए आज झांसी किले से यूनिटी रन को झंडी दिखाकर रवाना किया! 8 दिनों के लिए प्रतिदिन 53 किमी का औसत, मजेदार होना चाहिए, जय हिन्द !!!! हैप्पी इंडिपेंडेंस डे इंडिया !! हम सभी अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए प्रतिदिन कुछ मिनट के लिए एक छोटा सा प्रयास करें"।

72 वें गणतंत्र दिवस पर भी तय किया था 72  किलोमीटर का सफर
बता दें कि  ये पहली बार नहीं है कि मिलिंद सोमन हाथ में झंडा लेकर दौड़ लगा रहे हों। 26 जनवरी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकमानाएं भी उन्होंने अलग अंदाज में दीं थीं। एक्टर ने 72वें गणतंत्र दिवस पर भी 72 किलोमीटर तक तिरंगा हाथ में लेकर दौड़ लगाई थी।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Milind Usha Soman (@milindrunning)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed