Milind Soman: स्वतंत्रता दिवस पर मिलिंद सोमन ने शुरू की तिरंगा यात्रा, झांसी से दौड़ लगाकर पहुंचेंगे लाल किला
अभिनेता मिलिंद सोमन उन अभिनेताओं में शुमार हैं जो 50 की उम्र के बाद भी काफी फिट और यंग नजर आते हैं। फिलहाल आज एक्टर ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगा यात्रा शुरु की है, जिसके तहत वह झांसी से दिल्ली तक दौड़ लगाने वाले हैं।।
विस्तार
मिलिंद सोमन 56 की उम्र में भी अपनी फिटनेस से युवाओं को मात देते हैं और अक्सर दूसरों को भी फिट रहने का संदेश देते नजर आते हैं। पेशे से मॉडल और अभिनेता मिलिंद सोमन ने अब आजादी के 75 वें वर्ष के स्वतंत्रता दिवस को भी खास तरीके से सेलिब्रेट करने का फैसला किया है। दरअसल उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर झांसी से दिल्ली के लाल किला तक यात्रा शुरु की है। जिसमें वह हाथ में तिरंगा लेकर दौड़ते हुए दिल्ली पहुंचेंगे। उन्होंने इसका वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर साझा किए हैं।
मिलिंद सोमन ने अंस्टा से शेयर किया वीडियो
आजादी के 75 साल की वर्षगांठ पर मिलिंद सोमन ने यूनिटी रन 2002 का आगाज किया है। इसके तहत वह हाथ में तिरंगा लेकर रोड पर दौड़ लगाकर झांसी के किले से दिल्ली के लाल किला तक दौड़ लगाएंगे। उन्होंने इसके लिए 8 दिन समय तय किया है। मिलिंद ने दौड़ लगाते हुए वीडियो भी साझा किया ही। इस जिसके मुताबिक वह रोजाना तकरीबन 53 किलोमीटर का सफर तय करेंगे।
दिया फिट रहने का संदेश
करते हुए लिखा- "झांसी से दिल्ली के लिए आज झांसी किले से यूनिटी रन को झंडी दिखाकर रवाना किया! 8 दिनों के लिए प्रतिदिन 53 किमी का औसत, मजेदार होना चाहिए, जय हिन्द !!!! हैप्पी इंडिपेंडेंस डे इंडिया !! हम सभी अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए प्रतिदिन कुछ मिनट के लिए एक छोटा सा प्रयास करें"।
72 वें गणतंत्र दिवस पर भी तय किया था 72 किलोमीटर का सफर
बता दें कि ये पहली बार नहीं है कि मिलिंद सोमन हाथ में झंडा लेकर दौड़ लगा रहे हों। 26 जनवरी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकमानाएं भी उन्होंने अलग अंदाज में दीं थीं। एक्टर ने 72वें गणतंत्र दिवस पर भी 72 किलोमीटर तक तिरंगा हाथ में लेकर दौड़ लगाई थी।