टीवी के मशहूर सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन प्रो म्यूजिक लीग' का एपिसोड देख ऑडियंस भी हैरान हो गई है। दरअसल, शो के दौरान फेमस सिंगर और शो के जज मीका सिंह ने सिंगर और गुजरात रॉकर्स की कोच भूमि त्रिवेदी को शादी के लिए प्रपोज कर सबको हैरान कर दिया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
मीका सिंह ने नेशनल टीवी पर इस सिंगर को कर दिया शादी के लिए प्रपोज, मिला ये जवाब
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मीका सिंह, सिंगर असीस कौर और रूपाली के साथ था म्यूजिक कंपोजर साजिद-वाजिद के गाने 'मुझसे शादी करोगे' पर परफॉर्म कर रहे हैं। इस दौरान मीका कहते हैं कि ये उन्होंने इस गाने को स्टेज पर सबसे ज्यादा बार गाया है। इसी दौरान वह कंटेस्टेंट्स के साथ खड़ी भूमि त्रिवेदी को स्टेज पर लेकर आते हैं।
#MikaSingh ne apni dhamakedaar performance ke baad aakhir kya keh diya #BhoomiTrivedi ko? Dekhiye #IndianProMusicLeague, Sat-Sun, 8 PM, sirf #ZeeTV par aur #ZEE5 App par.#IPMLonZeeTV #MusicUnchaRaheHamara #WeSafeIndiaPunjabLions #DivyaBhaskarGujaratRockers #EpisodicClip pic.twitter.com/QzVZQUFb74
मंच पर मीका सिंह घुटनों के बल बैठे और भूमि से पूछते हैं, "मुझसे शादी करोगी? भूमि अब तो बता दों मुझसे शादी करोगी? सब लोग भूमि से जुड़े हैं, मैंने सोचा कि मैं भी भूमि से जुड़ जाऊं।" मीका के इस प्रपोजल पर भूमि शरमाते हुए मुस्कराती हैं और कहती हैं, 'आप मीका त्रिवेदी बनने के बारे में क्या सोचते हैं?'
इस पर भूमि कहती हैं, 'लेकिन सच कहूं तो मैं यहां आपके लिए दुल्हन ढूंढकर आई हूं, यह उनके साथ अन्याय होगा।' इस पर शो के अन्य जज जावेद अली कहते हैं, 'ये शादी तभी होगी जब मीका पंजाब छोड़कर गुजरात आएंगे।' हालांकि, बाद में सभी के इसमें शामिल होने के बाद यह अंदाजा लग गया कि ये सभी मजाक कर रहे थे। लेकिन शुरुआत में मीका के प्रपोजल को सबने सच मान लिया था।
बीते दिनों सिंगर मीका सिंह का नाम साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा अकांक्षा पुरी से जोड़ा गया था। दरअसल, एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था, जिसे देखकर लोग उन्हें बधाई देने लगे। वीडियो में वो सिंगर मीका सिंह संग गुरुद्वारा में बैठी दिख रही हैं। आकांक्षा पुरी टीवी शो विघ्नहर्ता गणेश में माता पार्वती के रोल के लिए जानी जाती हैं। लोग उन्हें इस रोल में बेहद पसंद करते हैं।