टीवी इंडस्ट्री हो या हिंदी सिनेमा, यहां पहचान बनाना इतना आसान नहीं है। अक्सर आपने शाहरुख, रणवीर और कार्तिक आर्यन जैसे कलाकारों की संघर्ष के वक्त की कहानियां सुनी होंगी। ऐसे ही एक टीवी कलाकार वरुण बडोला ने अपने करियर के दौरान किए संघर्ष के बारे में कुछ बातें साझा कीं।
2 of 6
वरुण बडोला
- फोटो : Social Media
वरुण ने कहा, 'मैं अपने करियर के दौरान किए संघर्ष से अपने आप को गौरवान्वित करने में विश्वास नहीं रखता। क्योंकि एक एक्टर का संघर्ष कभी खत्म नहीं होता।'
3 of 6
वरुण बडोला
- फोटो : Social Media
वरुण ने 18 साल की उम्र में एक टेलीशॉपिंग पोर्टल के लिए लिखने के साथ में अपने करियर की शुरुआत की थी। अपने संघर्ष के बारे में बात करते हुए वरुण ने बताया, 'मैं अपने आरामदायक जीवन को छोड़कर बाहर निकला और बहुत छोटी सी उम्र में ही काम करना शुरू कर दिया, क्योंकि मैं पैसे के लिए अपने माता पिता पर बोझ नहीं बनना चाहता था। नौकरी न होने पर मैंने अपना जीवनी चलाने के लिए कालीनें तक बेच दीं। बाद में मैं अपने अनुभव के लिए एक कॉस्ट्यूम डिजाइनर के यहां असिस्टेंट बन गया।
4 of 6
वरुण बडोला
- फोटो : Social Media
वरुण ने लेखन और निर्देशन में भी हाथ आजमाया। इसके बारे में बात करते हुए वरुण कहते हैं, 'मैंने एक शो 'दिल से' के लिए लिखा तो मेरी जिंदगी ने यू टर्न ले लिया। मैं नर्वस था और अपने काम पर आत्मविश्वास भी नहीं था। हालांकि, निर्माताओं ने मेरी लिखावट को सराहा और मुझपर विश्वास किया।'
5 of 6
वरुण बडोला
- फोटो : Social Media
सह-निर्देशक से अभिनेता बने वरुण को पहली बार तिग्मांशु धूलिया ने एक शो 'बनेगी अपनी बात' में किरदार दिलाया। इसके बाद उन्हें शो 'कोशिश' में एक विशेष किरदार निभाने को मिला। इसके बाद शो 'अस्तित्व' में उन्हें एक किरदार मिला जो अपने से दस साल छोटी औरत से प्यार करता है।