{"_id":"64a2b42df93ccbdef204d9b8","slug":"mera-mehboob-mere-sanam-vicky-kaushal-tripti-dimri-film-shoot-wrap-up-details-inside-2023-07-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"MMMS: 'मेरे महबूब मेरे सनम' पर आया बड़ा अपडेट, जानकर विक्की के फैंस के चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
MMMS: 'मेरे महबूब मेरे सनम' पर आया बड़ा अपडेट, जानकर विक्की के फैंस के चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान
अभिनेता विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी की फिल्म 'मेरे महबूब मेरे सनम' की शूटिंग पूरी हो चुकी है। फिल्म में अहम भूमिका में निभा रहीं नेहा धूपिया ने खुद इस बात की पुष्टि की है। इसका निर्देशन आनंद तिवारी कर रहे हैं।
अभिनेत्री नेहा धूपिया ने सोमवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर इस फिल्म से जुड़ा ताजा अपडेट साझा किया। उन्होंने रैप पार्टी की तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, "इट्स रैप !!!!!! मूवीज में मिलते हैं। इस पोस्ट में उन्होंने विक्की और तृप्ति के साथ टीम के बाकी के सदस्यों को भी टैग किया है।
विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी, फराह खान
- फोटो : insta-sharmadelisha28
बता दें कि 'मेरे महबूब मेरे सनम' में मशहूर पंजाबी एक्टर एमी विर्क, सान्या मल्होत्रा और फातिमा सना शेख भी हैं। इस फिल्म को तरुण डूडेजा और इशिता मोइत्रा ने लिखा है। हालांकि, मेकर्स ने आगामी फिल्म के कथानक के बारे में विवरण फिलहाल गुप्त रखा गया है।
वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में विक्की कौशल फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' में नजर आए थे। इसमें उनके साथ सारा अली खान भी थीं। लोगों को यह फिल्म काफी ज्यादा पसंद आई थी। बॉक्स ऑफिस पर भी इस फिल्म ने अच्छा बिजनेस किया था। जानकारी के मुताबिक फिल्म ने टिकट खिड़की पर अब तक 85.06 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। 'मेरे महबूब मेरे सनम' के अलावा विक्की के जल्द ही मेघना गुलजार की फिल्म में भी दिखने वाले हैं। फिल्म का नाम 'सैम बहादुर' है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।