कॉमेडियन कपिल शर्मा ने बीते दिन सोशल मीडिया पर अपनी एक पोस्ट से फैंस को हैरान कर दिया था। कपिल ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट 'मेगा ब्लॉकस्टर' का एलान किया। इस पोस्टर पर कपिल शर्मा की फोटो दिखी और साथ में इस प्रोजेक्ट के ट्रेलर की जानकारी भी दी। कपिल शर्मा का यह पोस्ट और ज्यादा चर्चाओं में तब आया, जब इसी तरह का पोस्टर दीपिका पादुकोण और क्रिकेट रोहित शर्मा जैसे सितारों ने भी शेयर किया है। कई लोगों ने माना कि यह तमाम सितारे एक साथ किसी फिल्म या फिर सीरीज में नजर आने वाले हैं। लेकिन अब 'मेगा ब्लॉकबस्टर' क्या है इस बात की जानकारी मिल गई है।
2 of 4
कपिल शर्मा, रश्मिका मंदाना
- फोटो : insta
दीपिका पादुकोण, रोहित शर्मा के अलावा, सौरभ गांगुली, रश्मिका मंदाना, साउथ के सुपरस्टार्स कार्थी, तृषा कृष्णन ने भी 'मेगा ब्लॉकबस्टर' का पोस्टर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया, जिससे फैंस की एक्साइटमेंट एक लेवल और ऊपर हो गई। हर किसी को इस प्रोजेक्ट के ट्रेलर का इंतजार है क्योंकि फैंस देखना चाहते हैं कि यह कलाकार किस फिल्म या फिर वेब सीरीज में नजर आने वाले हैं। लेकिन सौरभ गांगुली ने सोशल मीडिया पर 'मेगा ब्लॉकबस्टर' का पोस्टर शेयर करते हुए एक लगती कर दी, जिससे फैंस को इस प्रोजेक्ट के बारे में पता चल गया।

दरअसल, सौरभ गांगुली ने पीआर कॉपी का कॉन्टेंट सोशल मीडिया पोस्ट पर कॉपी कर दिया और इस गलती को फैंस ने भी पकड़ लिया। सोशल मीडिया यूजर्स ने सौरभ गांगुली की पोस्ट का स्क्रीनशॉट लेकर वायरल कर दिया। सोशल मीडिया पर लोगों को मानना है कि तमाम स्टार्स का यह अपकमिंग प्रोजेक्ट न कोई फिल्म है और ना ही वेब सीरीज है। बल्कि सभी मिलकर एक शॉपिंग एप्लीकेशन का प्रमोशन करते हुए नजर आएंगे।
4 of 4
दीपिका पादुकोण और रोहित शर्मा की हुई 'मेगा ब्लॉकबस्टर' में एंट्री
- फोटो : Social Media
सोशल मीडिया पर यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है, जो सौरभ गांगुली का बताया जा रहा है। इस पोस्ट में देखा जा सकता है कि सौरभ गांगुली ने कंपनी का कॉन्टेन्ट कॉपी करके शेयर किया है, जिसमें ट्रेलर की जानकारी भी दी गई है। यूजर्स ने स्क्रीनशॉट ले लिया और इस तरह पता चला कि मेगा ब्लॉकबस्टर एक कंपनी का ऐडवर्टिजमेंट कैंपेन है। हालांकि, आज 'मेगा ब्लॉकबस्टर' का ट्रेलर रिलीज होगा, जिससे फैंस को भी उनके सारे सवालों के सही सही जवाब मिल जाएंगे।