तनुश्री दत्ता ने एक्टर नाना पाटेकर पर मीटू मूवमेंट के तहत यौन शोषण का आरोप लगाया था। जिसके बाद हाल ही में पुलिस ने नाना पाटेकर को क्लीन चिट दे दी है। एक्ट्रेस ने अब फिर से नाना पाटेकर पर गुस्सा निकाला है और कई खुलासे किए हैं।
2 of 5
tanushree
- फोटो : file photo
एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट को दिए इंटरव्यू के मुताबिक, तनुश्री दत्ता ने नाना की चैरिटी को फ्रॉड बताया है। तनुश्री दत्ता ने कहा कि नाना पाटेकर का राज जल्द ही लोगों के सामने आएगा। लोगों को पता चलेगा कि कैसे नाना ने हॉर्न ओके प्लीज के सेट पर हुए मामले को लेकर साइड स्टेटमेंट कहलवाए। जिससे वो बेगुनाह साबित हो सकें।'
3 of 5
tanushree dutta
- फोटो : file photo
तनुश्री दत्ता ने आगे कहा कि, 'नाना की टीम ने मीडिया में भी उनकी इमेज को क्लीन रखा। ये सभी को दिख भी रहा है। मगर उन किसानों की मौत का क्या जो रोज सूखे और बढ़ते कर्ज से मर रहे हैं। उस पैसे का क्या जो उनके नाम फाउंडेशन ने किसानों के नाम पर लिए हैं मगर किसानों को अभी तक बांटें नहीं। एक्टर ने गरीब जैसे लाइफस्टाइल का दिखावा किया और किसानों के नाम पर घोटाला किया।'
4 of 5
tanushree dutta
- फोटो : file photo
बता दें कि तनुश्री दत्ता की ओर से नाना पाटेकर पर लगाए गए छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस को कई सबूत नहीं मिले हैं इसलिए पुलिस ने इस केस की जांच को भी आगे बढ़ाने से मना कर दिया है। पिछले साल सितंबर में एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने #MeToo कैंपेन के जरिए नाना पाटेकर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था।
5 of 5
tanushree dutta
- फोटो : file photo
गौरतलब है कि तनुश्री ने नाना पर शूटिंग के दौरान छेड़छाड़ करने के आरोप लगाए थे। 2008 में फिल्म हॉर्न ओके प्लीज के शूट का जिक्र करते हुए तनुश्री ने कहा था कि नाना पाटेकर जबरन करीब आना चाहते थे, वे शूटिंग के दौरान गाने का हिस्सा नहीं थे, बावजूद उन्होंने मेरे साथ इंटीमेट होने की कोशिश की।