लंबा अरसा जेल में काट चुके अभिनेता संजय दत्त से जुड़ा एक राज़ उनकी पत्नी मान्यता दत्त खोलने वाली हैं। 1993 मुंबई ब्लास्ट में अवैध तरीकों से हथियार रखने के लिए जेल की सजा काट चुके संजय दत्त फरवरी 2016 में रिहा हो गए थे, जिसके बाद वो अपना पूरा समय फैमिली को दे रहे हैं। हालांकि ये बात पूरी दुनिया जानती है, लेकिन उनके बच्चे इकरा और शाहरान इस बात से अभी तक अनजान हैं।
पढ़ें: शिल्पा शेट्टी ने खोला राज आखिर क्यों की तलाकशुदा से शादी?
हाल ही में एक साप्ताहिक पत्रिका के साथ बातचीत में संजय ने बताया कि वो केस बहुत लंबा चला, जिसमें वे बुरी तरह से फंस गए। संजय ने कहा कि जहां वे इस केस में फंसने के कारण खुद को अनलकी मानते थे, वहीं वे इस मामले में खुद को लकी मानते हैं कि जब वे जेल गए उस समय उनके बच्चे बहुत छोटे थे। जिस कारण उनको उस मामले बारे में कुछ भी नहीं पता है।
वहीं, मान्यता ने कहा कि जेल जाने से पहले वे शूटिंग के सिलसिले में बाहर रहते थे। इस कारण बच्चों को उन्हें घर पर देखने की आदत नहीं पड़ी। लेकिन अब महसूस हो रहा है कि उनकी कमी को मैं भी पूरा नहीं कर सकती। बच्चे उनके साथ घुल मिल जाए, इसीलिए हम लोगों ने इटली ट्रिप की प्लानिंग की।
पढ़ें: इस रेप सीन के बाद सदमे में आ गई थी ये हीरोइन, मिल चुका है नेशनल अवॉर्ड
मान्यता ने कहा कि अभी तक बच्चे नहीं जानते कि उनके पिता जेल गए थे। वे अभी इस बात को समझने के लिए छोटे हैं। शाहरान और इकरा के लिए उसके पिता हीरो है, लेकिन उनको ये पता होना चाहिए कि उनके पिता गलत थे और उन्होंने इसकी भारी कीमत भी चुकाई।
मान्यता ने कहा, 'उन्हें मालूम होना चाहिए कि ये सब क्यों और कैसे हुआ, लेकिन इसके लिए वे अभी छोटे हैं और हम नहीं चाहते कि उनके बचपन पर किसी प्रकार का कोई बोझ पड़े।'
पढ़ें: पैराडाइज पेपर्स के खुलासे में उछला संजय दत्त की पत्नी का नाम, वजह भी जान लीजिए