{"_id":"628e923dae804e3a2018c1d6","slug":"many-celebrities-of-the-film-industry-reached-karan-johar-s-birthday-party-see-photos","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Karan Johar Birthday: करण जौहर के बर्थडे पार्टी में पहुंची फिल्म इंडस्ट्री की कई दिग्गज हस्तियां, देखें फोटोज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Karan Johar Birthday: करण जौहर के बर्थडे पार्टी में पहुंची फिल्म इंडस्ट्री की कई दिग्गज हस्तियां, देखें फोटोज
Thu, 26 May 2022 02:21 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Thu, 26 May 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
करण जौहर
- फोटो : विरल भयानी
बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर करण जौहर 50 साल के हो गए हैं। फैंस से लेकर उनके बॉलीवुड के सितारों तक हर कोई उन्हें 50वीं जन्मदिन की बधाई दे रहा है। अपने बर्थडे के मौके पर करण ने एक भव्य पार्टी रखी जिसमें फिल्म जगत के कई बड़े सितारे नजर आए। करण की बर्थडे बैश की फोटोज सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। फोटोज में बर्थडे ब्वॉय करण ग्रीन शिमरी ब्लेजर और ब्लैक ट्राउजर में दिख रहे हैं।
विज्ञापन
करण जौहर-अपूर्व मेहता
- फोटो : Viral Bhayani
करण की इस पार्टी में धर्मा प्रोडक्शन के सीईओ अपूर्व मेहता ने भी शिरकत की
विज्ञापन
विज्ञापन
टाइगर श्रॉफ
- फोटो : विरल भयानी
पार्टी में टाइगर श्रॉफ ब्लैक सूट में नजर आए है। इस लुक टाइगर काफी डैशिंग लग रहे थे। टाइगर करण के प्रोडक्शन हाउस में बनी फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर में नजर आ चुके हैं।
बेधड़क की स्टार कास्ट
- फोटो : विरल भयानी
करण को बर्थडे विश करने शनाया कपूर, गुरफतेह पीरजादा, और लक्ष्य पार्टी में पहुंचे थे। तीनों जल्द ही फिल्म 'बेधड़क' में नजर आने वाले हैं। यह करण की धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले ही बन रही है।
शनाया कपूर
- फोटो : विरल भयानी
इस पार्टी में शनाया हाई स्लिट गाउन में बला की खूबसूरत लग रही थीं। सोशल मीडिया पर उनके इस लुक की काफी चर्चा हो रही है। करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन जल्द ही शनाया को बॉलीवुड में लॉन्च करने वाली है।
करण जौहर ने शुरू की कॉफी विद करण की शूटिंग
- फोटो : Instagram
बता दें कि करण जौहर ने अपने 50वें जन्मदिन के मौके पर बड़ा एलान किया है। उन्होंने बुधवार को बताया कि वह जल्द ही एक नई फिल्म बनाने जा रहे हैं। यह फिल्म रोमांटिक नहीं बल्कि एक्शन से भरपूर होगी। करण ने इसकी जानकारी अपने ट्विटर हैंडल से दी। उन्होंने एक लंबा चौड़ा नोट पोस्ट किया जिसमें उन्होंने इस फिल्म की घोषणा के साथ अपनी दिल की बात भी फैंस के सामने रखी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की शूटिंग रॉक और रानी की प्रेम कहानी के बाद शुरु होगी।