साल 2017 में 'मिस वर्ल्ड' का खिताब जीतकर सभी के दिलों में अपनी जगह बनाने वाली मानुषी छिल्लर पिछले काफी समय से सुर्खियों में हैं। बॉलीवुड में अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' से डेब्यू करने वाली मानुषी जल्द ही तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने वाली हैं। अभिनेत्री वरुण तेज के साथ फिल्म 'ऑपरेशन वैलेंटाइन' में नजर आएंगी और यही वजह से कि वह लाइमलाइट में हैं। जैसे-जैसे फिल्म की रिलीज डेट नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे फिल्म को लेकर नए-नए खुलासे हो रहे हैं। अब लेटेस्ट रिपोर्ट्स में फिल्म में मानुषी के किरदार को लेकर खुलासा हुआ है।
2 of 5
मानुषी छिल्लर
- फोटो : इंस्टाग्राम
एयरफोर्स एक्शन फिल्म 'ऑपरेशन: वैलेंटाइन' पिछले काफी समय से सुर्खियों में है। मेकर्स फिल्म का बज बनाने के लिए इसके नए-नए पोस्टर्स साझा कर रहे हैं। इतना ही नहीं फिल्म में वरुण तेज और मानुषी छिल्लर द्वारा निभाए गए किरदारों को लेकर भी लगातार खुलासे हो रहे हैं। जहां पहले ही साफ हो गया था कि वरुण तेज फिल्म में भारतीय वायु सेना के पायलट का किरदार निभाएंगे, वहीं अब मानुषी छिल्लर के रोल पर भी मुहर लग गई है।
3 of 5
मानुषी छिल्लर
- फोटो : Social Media
आखिरी बार विक्की कौशल की 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' में नजर आईं मानुषी छिल्लर अपने तेलुगु डेब्यू के लिए काफी उत्साहित है। अभिनेत्री ने हाल ही में आगामी फिल्म 'ऑपरेशन वैलेंटाइन' को लेकर जानकारी साझा की। अभिनेत्री ने फिल्म की टीम के साथ एक पोस्ट साझा करते हुए बताया था कि फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई है। अभिनेत्री ने लिखा था, 'मेरे जीवन के कभी न भूले जाने वाले अध्याय का अंत। ऑपरेशन वैलेंटाइन को 8 दिसंबर से हिंदी और तेलुगु में सिनेमाघरों में देखने के लिए तैयार हो जाइए।'
4 of 5
मानुषी छिल्लर
- फोटो : instagram/manushi_chhillar
शूटिंग खत्म होने के बाद अब आखिरकार पुष्टि हो गई है कि मानुषी छिल्लर फिल्म में रडार ऑफिसर के किरदार में नजर आने वाली हैं। मानुषी छिल्लर ने हाल ही में एक बयान में फिल्म 'ऑपरेशन वैलेंटाइन' का हिस्सा बनने को लेकर अपना उत्साह जाहिर किया। अभिनेत्री ने कहा, 'मैं एक्शन से भरपूर इस फिल्म का हिस्सा बनने और सोनी पिक्चर्स इंटरनेशनल प्रोडक्शंस और रेनेसां पिक्चर्स के साथ काम करने के लिए उत्साहित हूं। मुझ पर भरोसा करने के लिए मैं अपने निर्देशक शक्ति प्रताप सिंह हाड़ा की आभारी हूं। वरुण तेज के साथ स्क्रीन साझा करना एक रोमांचक शुरुआत है।'
5 of 5
'ऑपरेशन: वैलेंटाइन'
- फोटो : social media
फिल्म की रिलीज डेट की बात करें तो, वरुण तेज और मानुषी छिल्लर अभिनीत यह फिल्म 8 दिसंबर को रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। फिल्म हिंदी और तेलुगु भाषा में रिलीज होगी। बताया जा रहा है कि 'ऑपरेशन वैलेंटाइन' की कहानी सच्ची घटनाओं से प्रेरित है और इसे भारतीय वायु सेना के जीवन के इर्द-गिर्द बुना गया है।