अनदेखी तस्वीरें: विश्व सुंदरी का खिताब जीतने से पहले ऐसी दिखती थीं मानुषी छिल्लर
मानुषी का जन्म हरियाणा के रोहतक जिले में हुआ था। बाद में उनका परिवार हरियाणा से दिल्ली शिफ्ट हो गया। उन्होंने दिल्ली के सेंट थॉमस स्कूल से पढ़ाई की। मिस इंडिया कॉम्पिटिशन से पहले मानुषी मेडिकल की पढ़ाई कर रही थीं। इस खिताब को जीतने के बाद उन्होंने मेडिकल कॉलेज से एक साल का ब्रेक लिया था।
कुछ समय पहले मानुषी की पुरानी तस्वीरें सामने आई थीं जो साल 2015 की हैं। कुछ में तो उन्हें पहचान पाना मुश्किल है। मानुषी ने अपने लुक पर काफी मेहनत की है। उनकी पुरानी तस्वीरें इस बात का सबूत हैं। इनमें से कुछ तस्वीरें उनके फर्स्ट ईयर की हैं।
मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर भारत का 17 साल का सूखा खत्म किया था। मानुषी से पहले साल 2000 में प्रियंका चोपड़ा ने यह खिताब जीता था। मिस वर्ल्ड बनने के बाद मानुषी लगातार इवेंट्स और अवॉर्ड शोज में देखी गईं।
मानुषी के पिता डॉक्टर मित्रा बासु छिल्लर भारत के रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन में एक वैज्ञानिक की भूमिका में कार्यरत हैं। वहीं उनकी मां नीलम इंस्टीट्यूट ऑफ ह्यूमन बिहेवियर एंड एलाइड सांइसेस में न्यूरोकेमेस्ट्री विभाग की हेड हैं।