फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनदेखी तस्वीरें: विश्व सुंदरी का खिताब जीतने से पहले ऐसी दिखती थीं मानुषी छिल्लर

Wed, 13 May 2020 08:01 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 13 May 2020 08:01 PM IST
विज्ञापन
manushi chhillar birthday special here her unseen photos
मानुषी छिल्लर - फोटो : सोशल मीडिया
साल 2017 में मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर पूरे देश का नाम रोशन किया था। अपने कॉलेज के दिनों में मानुषी का लुक बिल्कुल अलग था। मानुषी 14 मई को अपना जन्मदिन मनाती हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनकी कुछ अनदेखी तस्वीरें दिखाते हैं।

 
manushi chhillar birthday special here her unseen photos
मानुषी छिल्लर - फोटो : सोशल मीडिया

मानुषी का जन्म हरियाणा के रोहतक जिले में हुआ था। बाद में उनका परिवार हरियाणा से दिल्ली शिफ्ट हो गया। उन्होंने दिल्ली के सेंट थॉमस स्कूल से पढ़ाई की। मिस इंडिया कॉम्पिटिशन से पहले मानुषी मेडिकल की पढ़ाई कर रही थीं। इस खिताब को जीतने के बाद उन्होंने मेडिकल कॉलेज से एक साल का ब्रेक लिया था।  

manushi chhillar birthday special here her unseen photos
मानुषी छिल्लर - फोटो : सोशल मीडिया

कुछ समय पहले मानुषी की पुरानी तस्वीरें सामने आई थीं जो साल 2015 की हैं। कुछ में तो उन्हें पहचान पाना मुश्किल है। मानुषी ने अपने लुक पर काफी मेहनत की है। उनकी पुरानी तस्वीरें इस बात का सबूत हैं। इनमें से कुछ तस्वीरें उनके फर्स्ट ईयर की हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
manushi chhillar birthday special here her unseen photos
मानुषी छिल्लर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर भारत का 17 साल का सूखा खत्म किया था। मानुषी से पहले साल 2000 में प्रियंका चोपड़ा ने यह खिताब जीता था। मिस वर्ल्ड बनने के बाद मानुषी लगातार इवेंट्स और अवॉर्ड शोज में देखी गईं।

विज्ञापन
manushi chhillar birthday special here her unseen photos
मानुषी छिल्लर - फोटो : सोशल मीडिया

मानुषी के पिता डॉक्टर मित्रा बासु छिल्लर भारत के रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन में एक वैज्ञानिक की भूमिका में कार्यरत हैं। वहीं उनकी मां नीलम इंस्टीट्यूट ऑफ ह्यूमन बिहेवियर एंड एलाइड सांइसेस में न्यूरोकेमेस्ट्री विभाग की हेड हैं।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed