बिग बॉस के हिंदी सीजन में हर बार भोजपुरी स्टार्स को देखा गया है। हर बार भोजपुरी स्टार्स की अलग अलग पर्सनालिटियों ने रियलिटी शो में इटरटेनमेंट का जमकर तड़का लगाया है। चाहे वो मोनालिसा हो, संभावना सेठ, रवि किशन या मनोज तिवारी। सभी ने शो में जमकर धमाल मचाया था। जानिए, कौन कौन से भोजपुरी सितारे बिग बॉस के घर में धमाल
भोजपुरी एक्ट्रेस और आइटम डांस के लिए मशहूर संभावना सेठ भी इस विवादित रियलिटी शो का हिस्सा रह चुकी हैं। संभावना बिग बॉस के 8वें सीजन में नजर आई थी। मोनालीसा को भोजपुरी सिनेमा की एक बोल्ड और खूबसूरत एक्ट्रेस माना जाता है। वह बिग बॉस के 10वें सीजन में नजर आई थीं। बिग बॉस के घर में ही मोनालीसा ने अपने बॉयफ्रेंड विक्रांत सिंह राजपूत से शादी भी की थी।
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी कसोटी जिंदगी सीरियल के बाद का काफी रियरिटी शो कर चुकी हैं। वह बिग बॉस के सीजन 4 में नजर आई थी। साथ ही वह इस सीजन की विनर भी बनी थी। भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता और सिंग दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ भी बिग बॉस के कंटेस्टेंट रह चुके हैं। उन्होंने घर में रहकर दर्शकों का जमकर मनोरंजन किया। लेकिन वह शो में ज्यादा दिन नहीं टिक पाए।
भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता और नेता मनोज तिवारी भी बिग बॉस सीजन 4 का हिस्सा रह चुके हैं। घर में मनोज तिवारी और एक्ट्रेस डॉली बिंद्रा की लड़ाइयों जमकर दर्शकों का ध्यान अपनी ओर केंद्रित किया। मनोज तिवारी बिग बॉस के घर में अपनी एक अलग भूमिका बनाने में भी कामयाब रहे थे।