महाराष्ट्र में एक बार फिर से कोरोना की लहर है। प्रदेश में आए दिन हजारों नए कोरोना संक्रमित सामने आ रहे हैं। साथ ही बॉलीवुड गलियारे को भी इस महामारी ने अपनी चपेट में ले लिया है। बीते दिनों में कई बॉलीवुड हस्तियां कोरोना की जद में आ चुके हैं। हाल ही में अभिनेता मनोज बाजपेयी को कोरोना हुआ था। अब खबर है कि उनकी पत्नी नेहा भी कोरोना संक्रमित हो गई हैं।
2 of 5
मनोज बाजपेयी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी हाल ही में कोरोना संक्रमित पाए गए जिसके बाद उन्होंने ख़ुद को घर पर ही क्वारंटाइन कर लिया। बीते दिनों मनोज बाजपेयी ने अपनी अपकमिंग सीरीज 'डिस्पैच' की शूटिंग में व्यस्त थे। हालांकि, अभिनेता के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद शूटिंग भी रोक दी गई। अभिनेता ने अपने कोरोना संक्रमित होने को लेकर एक बयान जारी किया।
अभिनेता ने बताया, 'कोविड संक्रमित होने के बाद मैंने खुद को क्वारंटाइन में रखा है। लेकिन मैं इसका शिकार इसलिए हुआ क्योंकि कोई और रूल्स फॉलो नहीं कर रहा था। अगर कोविड-19 को लेकर प्रोटोकॉल ठीक से फॉलो किए जाते तो कोई दिक्कत नहीं होती।'
4 of 5
मनोज बाजपेयी
- फोटो : सोशल मीडिया
मुंबई फिल्म सिटी का दौरा करने पर ये भी देखने में आया है कि कोविड प्रोटोकाल का पालन यहां ढंग से नहीं हो रहा है। बिना मास्क पहने लोगों को फिल्मसिटी में धडल्ले से प्रवेश होने दिया जा रहा है। फिल्मसिटी के भीतर भी कैंटीनऔर अन्य जगहों लोग बिना मास्क पहने घूमते दिख जाते हैं। मुंबई में कोरोना संक्रमण लोगों की अपनी लापरवाही से तो फैल ही रहा है, बाहर से आने वालों लोगों की चेकिंग भी यहां बहुत सतर्कता से नहीं हो रही है।
मुंबई की फिल्म सिटी में शूटिंग करते हुए हाल ही में अभिनेता रणबीर कपूर कोरोना संक्रमित हो गए थे। उनके साथ काम कर रहीं आलिया भट्ट और आर्यन मुखर्जी के टेस्ट हालांकि निगेटिव आए हैं, लेकिन सावधानीवश रिपोर्ट आने तक ये दोनों भी क्वारंटीन ही रहे।