मनोज बाजपेयी इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'सिर्फ एक बंदा काफी है' को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं। इसी के साथ एक्टर ताजा इंटरव्यूज में दिए गए अपने बयान को लेकर भी सुर्खियां बटोर रहे हैं। मनोज बाजपेयी को लेकर इंडस्ट्री में एक अफवाह है कि वह हर शॉट से पहले वोडका का शॉट्स लेते हैं, जिससे उन्हें एक्टिंग करने में मदद मिलती है। इसी अफवाह पर चुप्पी तोड़ते हुए एक्टर ने बड़ा बयान देकर हर किसी को चौंका दिया है।
2 of 5
मनोज बाजपेयी
- फोटो : सोशल मीडिया
मनोज बाजपेयी ने अपने हालिया इंटरव्यू में खुलासा करते हुए कहा कि वह बोतल से सीधे एक होम्योपैथिक दवा का घूंट लेते हैं, जिसे देखकर इंडस्ट्री के लोगों ने यह मान लिया है कि वह तैयारी के हिस्से के रूप में हर शॉट से पहले शराब पीते हैं। 'द फैमिली मैन' एक्टर ने कहा, 'एक बार मैं एक फिल्म की शूटिंग कर रहा था और एक जूनियर कलाकार ने मुझसे पूछा कि सर आप क्या पीते हैं। इस पर मैंने कहा कि यार यह दवाई है।'
3 of 5
मनोज बाजपेयी
- फोटो : सोशल मीडिया
मनोज बाजपेयी ने आगे खुलासा किया, 'उस जूनियर कलाकार ने कहा कि हम एक्टर्स के ग्रुप में यह अफवाह है कि आप किसी भी सीन को करने से पहले वोडका का शॉट लेते हैं।' मनोज ने बात में जोड़ा, 'मैंने उससे कहा बेवकूफों जो मैं मेहनत कर रहा हूं, वो तुम्हें दिखाई नहीं दे रहा है। तुमने होम्योपैथिक दवा को वोडका शॉट्स बना दिया, एक्टिंग का राज वो कैसे हो सकता है।'
Adipurush BO Collection Day 4: काम नहीं आईं मनोज मुंतशिर की चालबाजियां, मंडे टेस्ट में बुरी तरह फेल हुई फिल्म
4 of 5
मनोज बाजपेयी
- फोटो : सोशल मीडिया
इसी इंटरव्यू में एक्टर से पूछा गया कि क्या उन्हें वेब सीरीज 'द फैमिली मैन' के लिए सलमान खान और शाहरुख खान जितनी फीस मिली थी। इस पर एक्टर ने जवाब दिया, 'ये ओटीटी वाले रेगुलर प्रोड्यूसर से कम नहीं है। वे बड़े सितारों को भुगतान करेंगे। द फैमिली मैन के लिए मुझे जिस तरह का पैसा मिलना चाहिए था, वह मुझे नहीं मिला। मैं यहां का सस्ता मजदूर हूं।'
Kiara Advani: 'सत्यप्रेम की कथा' में हैं कियारा के दो डांस नंबर, गरबा करती नजर आएंगी एक्ट्रेस
5 of 5
मनोज बाजपेयी
- फोटो : सोशल मीडिया
मनोज बाजपेयी की बात करें तो, वह इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर स्ट्रीम हो रही फिल्म 'सिर्फ एक बंदा काफी है' में नजर आ रहे हैं। फिल्म में एक्टर एक वकील की भूमिका में हैं, जो एक नाबालिग रेप पीड़िता को इंसाफ दिलाने के लिए एक पावरफुल शख्स के खिलाफ केस लड़ता है।