फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shahid Kapoor: इश्क विश्क गाने के नए वर्जन पर शाहिद ने दी प्रतिक्रिया, सोशल मीडिया पर अभिनेता ने लिखी यह बात

Wed, 22 May 2024 08:05 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 22 May 2024 08:05 PM IST
विज्ञापन
Shahid kapoor reaction of Ishq vishk rebound Title Song see actor social Media Post here
शाहिद कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म इश्क विश्क रिबाउंड जल्द ही बड़े पर्द पर आने वाली हैं। मेकर्स इस फिल्म को अगले महीने रिलीज करने की तैयारी में हैं। यही वजह है कि फिल्म का प्रचार जोर शोर से शुरू हो गया है। हाल ही में फिल्म का टाइटल ट्रैक इश्क विश्क प्यार व्यार लॉन्च किया गया था, जिसे लोगों की शानदार प्रतिक्रिया मिली है। यह गाना 2003 में शाहिद कपूर अभिनीत मूल फिल्म इश्क विश्क में इस्तेमाल किए गए ट्रैक का रीक्रिएशन है।


Sonakshi Sinha: 'तिलस्मी बाहें' गाने को लेकर सोनाक्षी ने किया पोस्ट, बताया शूटिंग का अनुभव

Shahid kapoor reaction of Ishq vishk rebound Title Song see actor social Media Post here
शाहिद कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

गाने के जारी होने के बाद इस पर शाहिद की प्रतिक्रिया सामने आई है। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर आगामी फिल्म के कलाकार रोहित सराफ, पश्मीना रोशन, जिब्रान खान और नैला ग्रेवाल सहित पूरी टीम शुभकामनाएं दी हैं। शाहिद कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर इश्क विश्क गाने को साझा करते हुए लिखा, "21 साल हो गए लेकिन यह गाना अभी भी ताजा लगता है।" इश्क विश्क रिबाउंड की टीम को शुभकामनाएं देते हुए अभिनेता ने आगे लिखा, “शुभकामनाएं दोस्तों... यह हमेशा खास रहेगा''।

Shahid kapoor reaction of Ishq vishk rebound Title Song see actor social Media Post here
शाहिद कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

इस स्टोरी में उन्होंने फिल्म की टीम के साथ टिप्स के मालिक रमेश तौरानी को भी टैग किया। साल 2003 में आई फिल्म इश्क विश्क से शाहिद ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म के बाद उनकी लोकप्रियता में जबर्दस्त इजाफा हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shahid kapoor reaction of Ishq vishk rebound Title Song see actor social Media Post here
इश्क विश्क रिबाउंड - फोटो : यूट्यूब

इश्क विश्क प्यार व्यार एक पार्टी ट्रैक है जिसे रोचक कोहली ने रीक्रिएट किया है। वहीं, गुरप्रीत सैनी ने इसके बोल लिखे हैं। गाने में सोनू निगम, निकिता गांधी और मेलो डी की आवाज है। मूल गाने में शाहिद के हुक स्टेप को भी नए संस्करण में शामिल किया गया है।

विज्ञापन
Shahid kapoor reaction of Ishq vishk rebound Title Song see actor social Media Post here
इश्क विश्क रिबाउंड - फोटो : यूट्यूब

यह फिल्म नए जमाने के प्यार, रिश्तों और दोस्ती के इर्द-गिर्द घूमती नजर आएगी। फिल्म में शीबा चड्डा, कुशा कपिला, सुप्रिया पिलगांवकर, आकर्ष खुराना, शिल्पा विशाल शेट्टी, शताफ फिगार और अनीता कुलकर्णी भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। सिनेमाघरों में यह फिल्म 21 जून को रिलीज होगी।
Manoj Bajpayee: 'सत्या' से लेकर 'भैया जी' तक धांसू एक्शन करते दिखे मनोज, मनोरंजन के लिए सिर्फ एक बंदा काफी है

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed