बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अपनी जल्द ही रिलीज होने जा रही फिल्म मणिकर्णिका (Manikarnika: The Queen of Jhansi) के प्रमोशन का कोई मौका नहीं छोड़ना चाह रहीं। फिल्म के प्रमोशन में बिजी कंगना हर दिन नए नए खुलासे कर रही हैं। हाल ही में ऋतिक रोशन की फिल्म 'मोहनजोदड़ो' को लेकर उन्होंने कहा था कि वो फिल्म किसने देखी है।
अब कंगना ने मीटू पर बयान दिया है। डीएनए को दिए इंटरव्यू में कंगना ने कहा- अपनी सुरक्षा की जिम्मेदारी हर महिला को खुद लेनी चाहिए और छोटी बच्चियों को इस बारे में सही तरीके से जानकारी दी जानी चाहिए। इससे पहले ऐसे कुछ नाम सामने भी आए, लेकिन इसपर किसी ने कोई स्टैंड नहीं लिया, लेकिन अब जिस तरह से इन चीजों को लेकर शिकायतें सामने आ रही हैं, लोग कुछ भी ऐसा करने से पहले अब दो बार सोचेंगे।
कंगना ने बताया एक बार भीड़ में किसी ने उनके बट पर चिकोटी काटी थी। कंगना ने रानी मुखर्जी के मीटू पर दिए बयान के बारे में भी बातचीत की, जिसकी वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा। इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें दुख होता है जब महिलाओं को महिला सशक्तिकरण को लेकर ही ट्रोल किया जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं को अपना विचार रखना कितना जरूरी है।
बता दें कंगना की फिल्म मणिकर्णिका 25 जनवरी को रिलीज हो रही है। फिल्म को कंगना और कृष ने मिलकर डायरेक्ट किया है। बतौर निर्देशक कंगना की ये पहली फिल्म है। मणिकर्णिका में कंगना रानी लक्ष्मी बाई की भूमिका में हैं।
बता दें ये फिल्म 225 करोड़ के बजट से तैयार हुई है। फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' की कहानी केवी विजयेंद्र ने लिखी है। इस फिल्म के लिए कंगना रनौत ने तलवारबाजी से लेकर घुड़सवारी तक कई चीजों को सीखा है। इस फिल्म के लिए कंगना ने 14 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं।