फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके प्रतीक बब्बर अब एक नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं। प्रतीक अपनी लॉग टाइम गर्लफ्रेंड सान्या सागर के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं जिसका जश्न शुरू हो चुका है। 22 और 23 दो दिन तक यह जश्न चलेगा जिसमें बॉलीवुड से लेकर राजनीति जगत की मशहूर हस्तियों को निमंत्रण भेजा गया है। तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिर वह लड़की कौन है जो बब्बर खानदान की बहू बनने जा रही है।
2 of 5
Prateik Babbar Sanya Sagar
- फोटो : Instagram
प्रतीक की होने वाली पत्नी सान्या सागर ने NIFT से फैशन डिजाइनिंग का कोर्स किया है। इसके साथ ही उन्होंने लंदन फिल्म एकेडमी से फिल्म मेकिंग में डिग्री भी ली है। प्रतीक और सान्या पिछले 9 सालों से एक दूसरे को जानते हैं, हालांकि पिछले साल ही इन दोनों ने सगाई की।
3 of 5
Prateik Babbar
- फोटो : social media
कहा जाता है कि सान्या और प्रतीक को सिनेमा के प्रति लगाव एक दूसरे के करीब ले आया। दोनों के बीच उम्र का फासला 4 साल का है। सान्या सागर 28 साल की है जबकि प्रतीक बब्बर 32 साल के हैं। सान्या सागर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सान्या ने सोशल मीडिया पर प्रतीक बब्बर के अलावा जिम के वीडियो भी पोस्ट किए हैं। इन वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है कि सान्या फिटनेस फ्रीक हैं।
4 of 5
Prateik Babbar
- फोटो : file photo
सान्या के परिवार की बात करें तो उनके पिता पवन सागर भी राजनीति से जुड़े हैं। राज बब्बर कांग्रेस नेता हैं तो वहीं पवन सागर बहुजन समाज पार्टी के नेता है। प्रतीक बब्बर बॉलीवुड में नामी चेहरा है। प्रतीक साल 2016 में उस समय सुर्खियों में आ गये थे जब उन्होंने अपनी पर्सनल लाईफ के बारे में कई चौंकानेवाले खुलासे किये थे।
5 of 5
Prateik Babbar Sanya Sagar
- फोटो : Instagram
प्रतीक बब्बर ने बताया था कि कम उम्र में ड्रग्स की लत लगने के चलते 19 साल में रिहेब सेंटर से होकर आये थे। प्रतीक ने 'जाने तू या जाने ना', 'एक दीवाना था' और 'धोबी घाट' जैसी लीक से हटकर फिल्मों में काम किया है। प्रतीक बब्बर सान्या सागर से पहले एक्ट्रेस एमी जैक्सन को भी डेट करने की वजह से सुर्खियां बटोर चुके हैं। दोनों ने 'एक दीवाना था' में साथ काम किया था। इस दौरान दोनों के बीच प्यार पनपा। यहां तक की प्रतीक ने एमी के नाम का टैटू भी बनवा लिया था, लेकिन यह मोहब्बत ज्यादा दिन तक नहीं चल सकी और दोनों का ब्रेकअप हो गया।