एक वक्त ऐसा था जब बॉलीवुड और अंडरवर्ल्ड का काफी गहरा नाता था। अंडरवर्ल्ड की धमकी का असर केवल सितारे पर ही नहीं बल्कि फिल्मों पर भी देखने को मिलता था। यही वजह है जो बहुत से कलाकारों के अंडरवर्ल्ड की दुनिया से गहरे संबंध होने की खबरें भी सुनों को मिलती थीं। वहीं बॉलीवुड की कुछ ऐसी भी अभिनेत्रियां थीं जिनका अंडरवर्ल्ड डॉन से काफी करीबी संबंध रहे थे। आज हम आपको उन अभिनेत्रियों से रूबरू करवा रहे हैं जिनके अंडरवर्ल्ड डॉन से काफी करीबी रिश्ते रहे।
अंडरवर्ल्ड डॉन के साथ रहे बॉलीवुड की इन पांच अभिनेत्रियों के रिश्ते, प्यार के चक्कर में गवां बैठीं करियर
मंदाकिनी
इनका जन्मदिन 30 जुलाई को होता है। मंदाकिनी ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपने अभिनय को दिखाया है। उन्हें असली पहचान फिल्म राम तेरी गंगा मैली से मिली थी। मंदाकिनी और अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के रिश्ते जगजाहिर रहे थे। दाऊद इब्राहिम की वजह से मंदाकिनी कई फिल्मों में काम करने का मौका मिला। मंदाकिनी और दाऊद इब्राहिम के रिश्ते लंबे समय तक चले थे।
मोनिका बेदी
मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री मोनिका बेदी के भी रिश्ते अंडरवर्ल्ड से रहा है। उनका रिश्ता लंबे समय तक अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम से रहा था। इतना ही नहीं कई मामलों में अबू सलेम का नाम आ जाने के बाद मोनिका बेदी और अबू सलेम देश छोड़कर भाग गए थे। जब इन दोनों को पुलिस ने पकड़ा तब मोनिका बेदी ने अबु सलीम के साथ अपना रिश्ता खत्म किया और कई खुलासे भी किए थे।
ममता कुलकर्णी
सलमान खान, अक्षय कुमार और अमिर खान जैसी बड़े सुपरस्टार्स के साथ काम कर चुकीं अभिनेत्री ममता कुलकर्णी आज भारत से बाहर रहते हैं। उनके रिश्ते अंडरवर्ल्ड गैंगस्टर विक्रम गोस्वामी के साथ थे। ममता कुलकर्णी को विक्रम गोस्वामी से प्यार हो गया। कुछ समय बाद यह दोनों भारत छोड़कर दुबई चले गए। यहां यह करीब 10 साल रहे इसके बाद साल 2014 में पुलिस ने इन्हें केन्या से गिरफ्तार किया।
अनीता अयूब
यह पाकिस्तान की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। अनीता अयूब ने बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया हुआ है। उन्होंने बॉलीवुड में द मलोडी ऑफ लव और गैंगस्टर में काम किया था। अनीता अयूब का अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के साथ लंबे समय तक अफेयर चला था। दाऊद इब्राहिम की वजह से ही उन्हें फिल्मों में मौका मिला था।