बात 2008 की है, जब गोविंदा ने संतोष तो थप्पड़ जड़ दिया था। इस थप्पड़ की वजह से संतोष ने काफी परेशानी उठाई, लेकिन अब ये थप्पड़ उनको करोड़पति बना सकता है साथ ही फिल्मों के दरवाजे भी खोल सकता है।
गोविंदा ने मारा था थप्पड़, अब करोड़पति बनने का मौका
2008 में जब 'मनी है तो हनी है' की शूटिंग के दौरान गोविंदा ने अपने पीछे खड़े संतोष से किसी बात पर चिढ़कर उनको चांटा लगा दिया था। तब तो मामला खत्म हो गया लेकिन सालभर बाद संतोष ने इसको लेकर रिपोर्ट दर्ज करा दी।
गोविंदा ने मारा था थप्पड़, अब करोड़पति बनने का मौका
मामला कोर्ट में पहुंचा तो कोर्ट ने गोविंदा को संतोष से माफी मांगनें के लिए कहा। इसके बाद संतोष ने आरोप लगाया कि उनसे गोविंदा ने माफी नहीं मांगी तो ये मामला सुर्खियों में आ गया और गोविंदा को इस पर जवाब देना पड़ा। संतोष ने इस मामले को अपनी शादी तक से जोड़ दिया।
गोविंदा ने मारा था थप्पड़, अब करोड़पति बनने का मौका
संतोष ने कहा था कि इस थप्पड़ की वजह से उनकी शादी भी नहीं हो पा रही है। खैर, अब इस थप्पड की वजह से उनको बड़ा मौका मिल सकता है। संतोष हिग-बॉस सीजन 10 में प्रतिभागी हो सकते हैं। ऐसा हुआ तो उनके पास करोड़ों जीतने का मौका रहेगा।
गोविंदा ने मारा था थप्पड़, अब करोड़पति बनने का मौका
खबरों के मुताबिक, संतोष से बिग-बॉस का हिस्सा बनने के लिए संपर्क किया गया है। संतोष ने भी बिग-बॉस का हिस्सा बनने पर हामी भरी है। अगर संतोष को ये मौका मिलता है तो फिर बहुत मुमकिन है कि वो आने वाले वक्त में फिल्मों में भी दिख जाएं।