फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Man Mistook Amitabh Bachchan As Salman Khan In Glasgow

स्कॉटलैंड में अमिताभ बच्चन के साथ बीच सड़क हुआ अजीब वाकया, सलमान समझ शख्स ने कह दी यह बात

Thu, 28 Jun 2018 12:11 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 28 Jun 2018 12:11 PM IST
विज्ञापन
Man Mistook Amitabh Bachchan As Salman Khan In Glasgow
Amitabh
बॉलीवुड सेलिब्रिटीज विदेश में छुट्टियां मनाने जाते हैं। भले ही उससे भी खूबसूरत लोकेशन हमारे देश में ही मौजूद हों। इसकी एक वजह यह है कि वे वहां आराम से अपनी ट्रिप का लुत्फ उठा सकते हैं। वरना, भारत में तो पत्रकारों और फैंस की वजह से उनका शहर में निकलना तक मुश्किल हो जाता है। विदेश में ऐसा होने की संभावना इसलिए कम है क्योंकि वहां उनके फैंस की तादाद सीमित और बिखरी हुई होती है। 
विज्ञापन


मगर इसी फेर में बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन के साथ अजीबो-गरीब घटना घटी। बिग बी इन दिनों स्कॉटलैंड में हैं। यहां एक शाम जब वह ग्लासगो शहर में सैर-सपाटा करने निकले तो उनके साथ अनोखी घटना घटी। यहां वह सड़क किनारे चल रहे थे। तभी उनके बगल में एक कार रुकी। कार चलाने वाले शख्स ने उनसे चिल्लाकर पूछा, ' सलमान खान कैसे हैं आप?'
विज्ञापन


जो शख्स अमिताभ बच्चन को सलमान खान समझने की भूल कर बैठा, उसे बॉलीवुड की थोड़ी-बहुत जानकारी तो थी क्योंकि वह सलमान खान को जानता था। मगर जिस शख्स ने हिन्दी सिनेमा में करीब पांच दशक गुजार दिए, उसे पहचानने से वह चूक गया। इस बात से सदी के महानायक को कैसा लगा होगा?
विज्ञापन
विज्ञापन


बहरहाल, अमिताभ बच्चन ने खुद ट्विटर के जरिए लोगों से यह किस्सा शेयर किया-


अमिताभ बच्चन जल्द आमिर खान के साथ फिल्म 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' में नजर आएंगे। इसके अलावा उनके पास करण जौहर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' भी है जिसमें रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अहम भूमिका निभाते दिखेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed