मलयालम फिल्म अभिनेता नेदुमुदी वेणु का सोमवार को तिरुवनंतपुरम के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 73 वर्ष के थे। मंगलवार दोपहर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनका पार्थिव शरीर अभिनेता के आवास पर रखा गया है, जहां उनके चाहने वाले उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। अभिनेता ममूटी और मोहनलाल से लेकर तमाम मंत्री और राजनेता Nedumudi Venu के अंतिम दर्शन को उनके घर थंबू पहुंचे हैं।
नम हो गईं मोहनलाल और ममूटी की आंखें
अपने साथी का शव देखने ही मोहनलाल एक पल के लिए कुछ समझ ही नहीं पाए फिर उन्होंने खुद को संभालते हुए अभिनेता को अंतिम विदाई दी। दिवंगत अभिनेता को श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पर जमा हुए हैं। नेदुमुदी वेणु को याद कर मोहनलाल की आंखें नम हो गईं।
2 of 5
Nedumudi Venu last rites
- फोटो : सोशल मीडिया
नेदुमुदी वेणु का पार्थिव शरीर मंगलवार सुबह 10 बजे से अय्यंकाली मेमोरियल हॉल में रखा गया। जहां उनके चाहने वालों ने उनके अंतिम दर्शन किए। उनका अंतिम संस्कार दोपहर 2 बजे शांतिकवडोम में किया जाएगा।
3 of 5
Nedumudi Venu last rites
- फोटो : सोशल मीडिया
सूत्रों के मुताबिक एक्टर पेट से संबंधित बीमारियों से पीड़ित थे और सोमवार अपराह्न उनका निधन हो गया। वेणु ने 1978 में जी अरविंदन की फिल्म ‘‘थंबू’’ से मलयालम फिल्म जगत में अपना सफर शुरू किया था। इस फिल्म की सफलता के बाद उन्होंने अपने घर का नाम भी थंबू रख लिया था।
4 of 5
नेदुमुदी वेणु
- फोटो : सोशल मीडिया
वेणु ने करीब 500 फिल्मों में काम किया था जिसमें मलयालम और तमिल फिल्में शामिल हैं। वे दमदार अभिनय तो करते ही थे साथ ही हास्य भूमिकाओं के लिए भी मशहूर थे। उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। उन्हें तीन राष्ट्रीय पुरस्कार और छह राज्य पुरस्कार दिए गए थे। अभिनेता ने अपने 40 साल लंबे फिल्मी करियर में मलयालम फिल्मों में कई बहुमुखी किरदार निभाए और मनोरंजन की दुनिया में अपनी विशेष पहचान बनाई।
पीएम ने भी जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नेदुमुदी वेणु को श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट किया, नेदुमुदी वेणु एक बहुमुखी अभिनेता थे, जो कई शैलियों से विविध भूमिकाओं में जीवन भर सकते थे। वह एक सफल लेखक भी थे और रंगमंच के प्रति जुनूनी थे। उनका निधन फिल्मों और संस्कृति की दुनिया के लिए एक क्षति है। उनके परिवार के लिए संवेदनाएं। ओम शांति।