बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर हाल ही में मामी फिल्म फेस्टिवल में पहुंचीं। यहां उन्होंने हिंदी सिनेमा को लेकर ढेर सारी बातें कीं। साथ ही जाह्नवी ने मां और बॉलीवुड की सुपरस्टार अभिनेत्री श्रीदेवी के बारे में भी बात की। जाह्नवी कपूर ने मां श्रीदेवी के बारे में बात करते हुए बताया कि फिल्मों में आने से पहले श्रीदेवी उन्हें क्या-क्या सिखाती और समझाती थीं।
2 of 5
janhvi sridevi
- फोटो : social media
अंग्रेजी वेबसाइट इंडिया टुडे की खबर के अनुसार मामी फिल्म फेस्टिवल में पहुंचीं जाह्नवी ने श्रीदेवी के बारे में बात करते हुए बताया कि उनकी मां उन्हें अच्छा कलाकार बनने के लिए क्या समझाती थीं। उन्होंने कहा- 'मेरी मां हमेशा मुझे कहती थीं कि आप जो भी सोचते और दिल में लेकर चलते हैं वह आपके चेहरे पर नजर आता है। इसलिए एक अच्छे कलाकार को अच्छा इंसान भी होना चाहिए क्योंकि कैमरा सब पकड़ता है।'
3 of 5
Sridevi and Janhvi Kapoor
- फोटो : file photo
बीते रविवार को जाह्नवी कपूर ने अनन्या पांडे, राधिका मदान, अविनाश तिवारी और मृणाल ठाकुर के साथ मामी फिल्म फेस्टिवल में दस्तक दी। कार्यक्रम इन सभी ने पूछे गए सवालों के बेबाकी से जवाब दिए। इस दौरान कलाकारों से एक दिलचस्प सवाल पूछा गया जिसका सभी ने बेबाकी से जवाब दिया। कलाकारों के सामने यह सवाल आया कि अगर आपको हिंदी फिल्म जगत से किसी एक चीज को खत्म करने को कहा जाए तो वह क्या चीज होगी ?
4 of 5
janhvi kapoor
- फोटो : amar ujala
इस पर सभी एक्टर्स ने हिट फिल्मों के लिए बड़े हीरो के होने के चलन पर सवाल खड़ा किया और इसे जल्द से जल्द बदलने की जरूरत बताई। सभी कलाकारों ने एक सुर में कहा कि आज भी अभिनेत्रियों के लिए ऐसा मापदंड है कि पहले वह कमर्शियल फिल्मों में नाम करें उसके बाद उन्हें कहीं महिला आधारित फिल्म मिल सकती है।
5 of 5
janhvi kapoor
- फोटो : instagram
जाह्नवी और अनन्या ने कहा कि आज भी उनसे यह पूछा जाता है कि आपकी अगली फिल्म में आपके साथ हीरो कौन है। तो वहीं राधिका और मृणाल ने कहा कि पटाखा और लव सोनिया में हम दोनों के काम की तारीफ मिली लेकिन कमर्शियली सफलता ना मिल पाने की वजह से आज भी हमें बड़े प्रोजेक्ट्स नहीं मिल पाते हैं।
पढ़ें: मामी फिल्म फेस्टिवल में करण जौहर का बड़ा खुलासा, पुरुषों से महिलाएं ज्यादा कमाने की हकदार