आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 72वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर देश-दुनिया से उनके पास बधाई संदेश आ रहे हैं। बॉलीवुड जगत की दिग्गज हस्तियों ने भी अपने-अपने अंदाज में पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। किसी ने उनके काम की तारीफ की है तो किसी ने उनके संघर्ष और अनुशासन की तारीफ करते हुए पोस्ट साझा किए हैं। इस कड़ी में अभिनेत्री मल्लिका शेरावत भी एक वीडियो पोस्ट के जरिए पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई देती नजर आ रही हैं। दिलचस्प बात है कि मल्लिका वीडियो में पीएम को मोस्ट एलिजिबल बैचलर कहती भी नजर आ रही हैं। आप हैरान हों, उससे पहले बता दें कि यह मल्लिका का वर्ष 2013 का वीडियो है, जो आज वायरल हो रहा है। उस वर्ष एक्ट्रेस ने इस अंदाज में बधाई दी थी।
Mallika Sherawat Wishes PM: सलमान खान नहीं पीएम मोदी हैं मोस्ट एलिजिबल बैचलर? मल्लिका शेरावत ने कही यह बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Sat, 17 Sep 2022 04:38 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन