अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा भले ही सार्वजनिक रूप से अपने रिश्ते के बारे में बहुत ज्यादा बातें न करते हों लेकिन सोशल मीडिया पर एक दूसरे पर प्यार बरसाते हुए दिख ही जाते हैं। लेकिन दोनों की जोड़ी को पसंद करने वाले फैंस के लिए एक बुरी खबर है। जानकारी के अनुसार इन दिनों अर्जुन और मलाइका के बीच लड़ाई हो गई है और मलाइका अर्जुन से बेहद नाजार चल रही हैं।
2 of 5
malaika arora arjun kapoor
- फोटो : social media
दरअसल महाराष्ट्र में सिनेमा हॉल्स खुलने के बाद फिल्मों के काम ने जोर पकड़ लिया है। बीते कई महीनों से धीमी गति से चल रहे कामों को अब जल्दी निपटाया जा रहा है। अर्जुन कपूर ने हाल ही में मोहित सूरी की फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' की शूटिंग पूरी की है।
3 of 5
मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर
- फोटो : Instagram
इसके बाद भी अर्जुन फ्री नहीं हैं। वो अपने कई अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसके चलते वो इस बार क्रिसमस और नए साल के मौके पर भी बिजी रहेंगे। ऐसे में को ईयर एंड का जश्न नहीं मना पाएंगे।
4 of 5
Malaika Arora and Arjun Kapoor
- फोटो : Instagram
बीते दिनों दिवाली के मौके पर अर्जुन और मलाइका ने खूब एंजॉय किया था और त्योहार को साथ में सेलिब्रेट किया था। मलाइका क्रिसमस और नए साल का सेलिब्रेशन भी अर्जुन के साथ करना चाहती थीं, लेकिन अपने व्यस्त शेड्युल के कारण अर्जुन ने ऐसा करने से मना कर दिया है।
5 of 5
मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर
- फोटो : Instagram: @malaikaaroraofficial
माना जा रहा है कि अर्जुन के मना कर देने के कारण ही मलाइका उनसे नाजार हो गई हैं। मालूम हो कि सलमान खान के भाई अरबाज खान के साथ 19 साल की शादी टूटने के बाद 2017 में मलाइका ने अर्जुन को डेट करना शुरू किया था। इसके बाद से अक्सर ही दोनों साथ में स्पॉट किए जाते हैं।