देश में लॉकडाउन लगने से ठीक पहले कई ऐसे स्टारकिड्स रहे जो स्वदेश वापस लौटे। हालांकि काफी ऐसे स्टारकिड्स भी हैं जो अब भी विदेश में ही फंसे हुए हैं। इन्हीं में से एक अभिनेत्री मालविका मोहनन के 22 वर्षीय भाई और सिनेमेटोग्राफर केयू मोहनन के बेटे आदित्य भी हैं। वह यूनाइटेंड किंगडम में पुरातत्व इतिहास की पढ़ाई करते हैं। हालात खराब होने से पूर्व वह स्वदेश वापस नहीं लौट सके और अब अकेले रह रहे हैं। अपने भाई के बारे में मालविका बताती हैं कि उनके भाई चिंता और तनाव से ग्रस्त हैं।
2 of 5
मालविका मोहनन
- फोटो : ट्विटर
मालविका के अनुसार, 'आदित्य कैंपस के बाहर किराए के क्वार्टर में रह रहा है। उसके पास एक छोटा कमरा है, जिसमें एक ही बिस्तर है। दूसरे देशों के छात्र वापस जा चुके हैं तो वह अकेला ही है। लंदन में कोरोना वायरस से स्थिति काफी खराब है इसके चलते उसे भी काफी तनाव हो रहा है। वहां उसके लिए रहना काफी महंगा हो रहा है, हम तो उसे पैसे भेज पाने में समर्थ हैं लेकिन उनका क्या जिनके पास पर्याप्त संसाधन नहीं हैं। आदित्य के कमरे में खाना बनाने का कोई इंतजाम नहीं है और होटल से खाना मंगवाना सुरक्षित नहीं है। वह पिछले एक महीने से डिब्बा बंद भोजन पर जीवित है। मैं उनके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हूं।'
3 of 5
मालविका मोहनन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
मालविका ने यह भी बताया कि इन परिस्थितियों में जानकारी का अभाव बड़ी समस्या है। उन्होंने कहा, 'क्या 3 मई के बाद वे वापस आ सकेंगे। हमें नहीं पता है। आदित्य ने लंदन में भारत के हाई कमिश्नर को ढेरों मेल लिखे हैं लेकिन उसे कोई भी प्रतिक्रिया हासिल नहीं हुई है।'
4 of 5
मालविका मोहनन
- फोटो : ट्विटर
इस बारे में आदित्य का पक्ष भी सामने आया है उनके मुताबिक उन जैसे काफी छात्र हैं जो वापस जाना चाहते हैं लेकिन भारत के लॉकडाउन को देखते हुए यह मुश्किल लगता है। हाई कमीशन से लगातार लोग संपर्क कर रहे हैं लेकिन उन्हें जरुरत में फंसे हुए लोगों की मदद करनी चाहिए। इस समय सिर्फ ट्विटर के माध्यम से ही उन तक पहुंचा जा सकता है। वहां फंसे भारतीयों की मदद कुछ समाज सेवी संस्था कर रहे हैं।
5 of 5
मालविका मोहनन
- फोटो : ट्विटर
मालविका की फिल्मों की बात करें तो वह टॉलीवु़ड इंडस्ट्री का जाना पहचाना नाम हैं। इन दिनों वह अपनी फिल्म 'वाथी कमिंग' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके अलावा दक्षिण फिल्मों के सुपरस्टार विजय सेतुपति नजर आएंगे। वहीं हिंदी फिल्मों की बात करें तो वह इससे साल 2017 में फिल्म बियोंड द क्लाउड्स में नजर आ चुकी हैं। माजिद मजीदी निर्देशित इस फिल्म में ईशान खट्टर भी नजर आए थे।