फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोहली या धोनी नहीं बल्कि इस क्रिकेटर की दीवानी हैं दिशा पाटनी, नाम जानकर रह जाएंगे हैरान

Wed, 05 Feb 2020 02:02 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 05 Feb 2020 02:02 PM IST
विज्ञापन
Malang Actress Disha Patani finds Jaspreet Bumrah the Finest Cricket Player instead of Dhoni kohli
एमएस धोनी, दिशा पाटनी, विराट कोहली - फोटो : Social Media

बॉलीवुड के क्रिकेट प्रेम से तो सभी वाकिफ हैं। बॉलीवुड और क्रिकेट का बरसों पुराना नाता है। अब तो ये कहना भी गलत नहीं होगा कि बॉलीवुड और क्रिकेट एक दूसरे के रिश्तेदार हैं। कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों का दिल पहले भी क्रिकेटर्स पर आ चुका है। कई क्रिकेटर्स बॉलीवुड अभिनेत्रियों के कायल हो चुके हैं। जिनमें विराट-अनुष्का, गीता बसरा और हरभजन सिंह की जोड़ियां शामिल हैं। अब हाल ही में एक और बॉलीवुड अभिनेत्री हैं जिन्होंने अपना क्रिकेट के प्रति प्रेम जाहिर किया है।

Malang Actress Disha Patani finds Jaspreet Bumrah the Finest Cricket Player instead of Dhoni kohli
दिशा पाटनी - फोटो : Instagram

अभिनेत्री दिशा पाटनी ने हाल ही में बताया है कि उनके पसंदीदा क्रिकेटर कौन से हैं। दिशा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'मलंग' के प्रमोशन में जुटी हुई हैं। इस फिल्म के प्रमोशन के लिए दिशा हाल ही में भारत और न्यूजीलैंड के बीच माउंट मोंगानुई में हुए पांचवें टी20 मैच के दौरान सीरीज के ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर के स्टूडियो पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने बताया कि कौन सा क्रिकेटर उनका पसंदीदा है। दिशा ने केवल नाम ही नहीं बताया बल्कि उस क्रिकेटर की जमकर तारीफ भी की।

Malang Actress Disha Patani finds Jaspreet Bumrah the Finest Cricket Player instead of Dhoni kohli
दिशा पाटनी, जसप्रीत बुमराह - फोटो : Social Media

दिशा ने बताया कि उन्हें भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह बेहद पसंद हैं। इस दौरान उन्होंने बुमराह की जमकर तारीफ भी की। उन्होंने कहा, 'अगर मुझे कोई एक मैच विनिंग प्लेयर चुनना पड़े तो मैं जसप्रीत बुमराह को चुनूंगी। बुमराह हमारे पास मौजूद क्रिकेटरों में सबसे बेहतरीन हैं।' वैसे तो दुनियाभर में बुमराह के कई प्रशंसक हैं। उनकी गेंदबाजी का फैन बच्चा-बच्चा तक है। अब इस फेहरिस्त में एक नाम और जुड़ गया है दिशा पाटनी का।

विज्ञापन
विज्ञापन
Malang Actress Disha Patani finds Jaspreet Bumrah the Finest Cricket Player instead of Dhoni kohli
Anil Kapoor - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

इस दौरान दिशा के साथ स्टूडियो में अभिनेता अनिल कपूर भी मौजूद थे। अनिल कपूर से भी जब उनके पसंदीदा खिलाड़ी का नाम पूछा गया तो उन्होंने बिना कुछ सोचे-समझे कहा, 'विराट कोहली सबका बॉस है।' गौरतलब है कि इस मैच के दौरान फिल्म 'मलंग' की टीम इसके प्रमोशन के लिए पहुंची थी। फिल्म में दिशा के साथ मुख्य भूमिका में आदित्य रॉय कपूर दिखाई दे रहे हैंष वहीं अनिल कपूर और अभिनेता कुणाल खेमू भी मुख्य भूमिका में हैं।

विज्ञापन
Malang Actress Disha Patani finds Jaspreet Bumrah the Finest Cricket Player instead of Dhoni kohli
Jaspreet Bumrah - फोटो : amar ujala

बात करें जसप्रीत बुमराह की तो उन्होंने अपने छोटे से करियर में ही अपना नाम दुनिया के घातक गेंदबाजों में शामिल करवा लिया था। उनकी यॉर्कर के सामने कोई भी बल्लेबाज टिक नहीं पाता है। बता दें कि पांचवें टी20 में बुमराह को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला था। इस मैच में उन्होंने चार ओवरों में सिर्फ 12 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed