मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड की मशहूर हस्तियों में शुमार हैं। इनका नाम उन हॉट एक्ट्रेस की लिस्ट में आता है जो हमेशा फिट और ग्लैमरस दिखती हैं। मॉडल रह चुकी मलाइका के फिगर को देखकर उनकी उम्र को पहचानना यकीनन काफी मुश्किल है। बता दें आइटम नंबर से बॉलीवुड में अपनी खास पहचान बनाने वाली मलाइका ने कभी मॉडल या एक्ट्रेस बनने का ख्वाब नहीं देखा था। मलाइका बचपन से ही स्कूल टीचर बनना चाहती थीं।
बता दें कि मलाइका की मां मलयाली महिला थी। साथ ही उनके पिता पंजाबी परिवार से थे, मलाइका के माता पिता का तलाक जिस समय हुआ था उस समय वह केवल 11 वर्ष की थीं। मलाइका ने साल1997 में बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान से शादी की थी। फिलहाल दोनों अब अलग हो चुके हैं। मलाइका का कहना है कि उन्हें गेम नाइट, दाढ़ी वाले और फनी लड़के काफी पसंद हैं।
मलाइका अपने बोल्ड अंदाज के साथ साथ अपने बेबाक रवैये के लिए भी जानी जाती है। मलाइका ने एक शो के दौरान अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बड़े खुलासे किए हैं। मलाइका से पूछा गया था कि वह लास्ट टाइम सिंगल कब थीं। जिसके जवाब में मलाइका ने अपने बारे में बताया कि वह लाइफ में कभी भी सिंगल नहीं रही हैं और उनका टेस्ट काफी अलग है।
अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस और स्टाइल स्टेटमेंट को लेकर काफी सीरियस रहती है। बता दें मलाइका खुद मानती है कि वह नकचड़ी हैं जो एक बुरी आदत है। मलाइका का मानना है कि वह नकचड़ी होने के साथ बेहद ही शांत हैं। वह किसी भी बात पर ज्यादा रिएक्ट नहीं करती है। बात का जवाब सोच समझ कर देती हैं
बता दें कि साल 2007 के दौरान मैक्सिम पत्रिका ने मलाइका को सबसे कामुक महिला घोषित किया था। मलाइका ने 17 साल की उम्र से ही मॉडलिंग करियर की शुरुआत की थी। पंजाबी परिवार से होने के कारण उन्हे एक पंजाबी पॉप सॉंग गुड़ नाल इशक मिठा में रोल मिला था।