इन दिनों अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। दोनों की अफेयर की खबरों ने बॉलीवुड में अलग ही माहौल बनाया हुआ है। दोनों कभी लंच तो कभी डिनर डेट पर अक्सर स्पॉट होते रहते हैं। दरअसल, अपने अलग फैशन स्टाइल के लिए मशहूर मलाइका इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर तस्वीरें शेयर कर रही हैं। इस पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है।
मलाइका की तस्वीर पर फर्जी 'बोनी कपूर' का कमेंट-फूटी कौड़ी नहीं दूंगा, यूजर बोले-अंकल, पैसा बहुत है
मलाइका ने पीले गाउन में अपनी कई तस्वीरें इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की जिस पर बोनी कपूर के एक पैरोडी अकाउंट से कमेंट आया। इसमें लिखा है कि बोनी कपूर अपनी जायदाद से मलाइका को एक फूटी कौड़ी नहीं देंगे। इसके साथ ही कई यूजर्स ने भी मलाइका की इस तस्वीर पर चुटकी ली। पिछले दिनों मालदीव्स वेकेशन में बिकिनी वाली तस्वीरें शेयर करने पर मलाइका को खूब ट्रोल किया गया था।
A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial) on
इससे पहले, मलाइका भी इन ट्रोलर्स को सबक सिखाने के लिए सोशल मीडिया पर और तस्वीरें शेयर कर रही हैं। बिकिनी फोटो के लिए ट्रोल हुईं मलाइका ने एक बार फिर वैसी ही फोटो पोस्ट कर ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया था। मलाइका अरोड़ा की ये नई बिकिनी फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई।
View this post on Instagram
A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial) on Apr 9, 2019 at 1:50am PDT
मलाइका ने फोटो शेयर करते हुए लिखा था, 'खुश रहना एक च्वॉइस है और मैंने खुश रहना चुना है, मुझे ये भी लगता है कि खुशी मुझ पर अच्छी लगती है, इसलिए अपनी राय और नकारात्मकता अपने पास रखें और इससे मुझे बक्श दें। इसके साथ ही उन्होंने इस कैप्शन के हैशटैग्स में 43 और खुश, नकारात्मकता के लिए वक्त नहीं जैसी बातें लिखी थी।