{"_id":"60f2f6728ebc3e72ee580e6b","slug":"malaika-arora-shares-stunning-video-edited-by-a-fan-see-glamourous-video","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फैन फॉलोइंग: 47 की उम्र में मलाइका अरोड़ा का दिखा बोल्ड अंदाज, फैंस ने दिया ये खास तोहफा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फैन फॉलोइंग: 47 की उम्र में मलाइका अरोड़ा का दिखा बोल्ड अंदाज, फैंस ने दिया ये खास तोहफा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Sat, 17 Jul 2021 08:56 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : instagram
Link Copied
बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। यही कारण है उनकी जबरदस्त फैन फॉलोविंग भी है। आए दिन नई नई तस्वीरें साझा कर अपने फैंस का दिल जीत लेती हैं और उनकी तस्वीरों पर फैंस जमकर प्रतिक्रिया भी देते हैं। बात जब मलाइका की स्टाइल और अदाओं की आती है तो ये सभी के पसीने छुड़ा देती हैं। उनकी तस्वीरें देखने के बाद कोई भी उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता है। मलाइका अरोड़ा को फैशन च्वॉइस के मामले में पछाड़ना थोड़ा मुश्किल है। वो जब भी कैमरे के सामने होती हैं तो उनका स्टनिंग लुक हर किसी की तारीफ बटोरने में कामयाब हो ही जाता है। वैसे तो मलाइका अक्सर ही गॉर्जियस अंदाज में स्पॉट होती हैं। लेकिन बात जब पर्दे पर आने की होती है तो उनकी अदाएं सबसे खास नजर आती हैं। ऐसा ही कुछ इस बार भी देखने को मिल रहा है।
मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक खास वीडियो साझा की है जिसमें उनके अलग-अलग अंदाज नजर आ रहे हैं। मलाइका की यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और फैंस अलग अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
2 of 5
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : Instagram
बता दें, मलाइका के इस वीडियो को उनकी कुछ खास तस्वीरों और वीडियो को मिलाकर कुछ म्यूजिक इफेक्टड डालकर बनाया गया है। वीडियो में मलाइका अलग-अलग यूनिक स्टाइल में बेहद हॉट और रिवीलिंग पोज देती हुई दिख रही हैं।
3 of 5
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : इंस्टाग्राम
इस वीडियो को अपने फैंस के साथ शेयर करते हुए मलाइका कैप्शन में लिखती हैं, ''वीकेंड फील्स...लव द एडिट। '' मलाइका इस वीडियो में काफी खूबसूरत और ग्लैमरस दिख रही हैं। खास बात है कि इस वीडियो को उनके किसी फैन ने एडिट किया है और अब मलाइका ने इसे अपने अकाउंट से साझा किया है।
वीडियो के अलग-अलग क्लिप में मलाइका अलग-अलग एंगल से पोज देती हुई दिख रही हैं। वह कभी ह्वाइट थाई स्लिट ड्रेस में देख रही हैं तो कभी वह स्विमिंग पूल के किनारे पर बिकिनी में अदायें दिखा रही हैं, तो कभी ब्लैक मिडी, कभी रेड और सिल्वर रिवीलिंग ड्रेस में हॉट पोज दे रही हैं। अपनी हर अदा में मलाइका हॉट और सेक्सी लग रही हैं। मलाइका का यह वीडियो वायरल हो चुका है। कमेंट बॉक्स में फैंस फायर और दिल वाली इमोजी बनाकर हॉटी, सेक्सी, अमेजिंग, डैशिंग शानदार और ब्यूटीफूल इत्यादि शब्द लिखकर मलाइका की तारीफ कर रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
अर्जुन कूपर, मलाइका अरोड़ा
- फोटो : Instagram
अपने स्टनिंग लुक के साथ साथ मलाइका अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहती हैं। अर्जुन और मलाइका का रिश्ता किसी से छुपा नहीं है। हालांकि मलाइका उम्र में अर्जुन से बड़ी हैं बावजूद इसके दोनों के बीच एक आपसी तालमेल वाला रिश्ता नजर आता है। अर्जुन और मलाइका ने साल 2019 में अपना रिश्ता सार्वजनिक कर दिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।