मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। मलाइका अक्सर अर्जुन कपूर के साथ पार्टियों और इवेंट्स में नजर आती हैं। यही नहीं दोनों कई बार छुट्टियां मनाते हुए स्पॉट किए गए। हाल में मलाइका ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिन्हें देखकर लग रहा है वो छुट्टियां मना रही हैं।
शादी पर चुप्पी तोड़ने के बाद मालदीव पहुंचीं मलाइका, पूल में इस अंदाज में कर रहीं मस्ती
मलाइका इन दिनों मालदीव में हैं और फैंस के लिए लगातार तस्वीरें शेयर कर रही हैं। तस्वीरों में मलाइका काफी हॉट लग रही हैं। अर्जुन कपूर अक्सर मलाइका की तस्वीरों पर कमेंट करते हैं अब एक बार फिर उन्होंने कमेंट किया है।
A perfect way to begin my day .... jus dive in🏊♀️🏝 @niyamamaldives #paradise#inlovewithmaldives
A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial) on
बैकलेस होकर पूल के पास दिखाई दे रहीं मलाइका की तस्वीर पर अर्जुन कपूर ने कमेंट किया कि 'हम्मममम'। अर्जुन का ये कमेंट भले ही छोटा सा हो लेकिन समझने के लिए काफी कुछ है। यूजर्स ने भी उनके इस कमेंट पर चुटकी ली।

मलाइका ने इस खबर पर चुप्पी तोड़ते हुए एक इंटरव्यू में बताया कि यह सच नहीं है। अब बोनी और मलाइका के बयान से साफ लग रहा है कि दोनों की शादी फिलहाल तो नहीं होने जा रही है लेकिन इस मुद्दे पर अभी तक अर्जुन का कोई बयान नहीं आया है।