{"_id":"5fb49af9853d0f3cf432dda9","slug":"malaika-arora-share-photo-with-kareena-kapoor-and-taimur-ali-khan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"करीना कपूर और मलाइका अरोड़ा धर्मशाला में मना रहीं छुट्टियां, तैमूर अली खान का दिखा ये अंदाज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
करीना कपूर और मलाइका अरोड़ा धर्मशाला में मना रहीं छुट्टियां, तैमूर अली खान का दिखा ये अंदाज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Wed, 18 Nov 2020 09:51 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
मलाइका अरोड़ा, करीना कपूर, तैमूर अली खान
- फोटो : instagram/malaikaaroraofficial
Link Copied
करीना कपूर और मलाइका अरोड़ा की दोस्ती बेहद करीबी है। दोनों अक्सर साथ में टाइम स्पेंड करती हैं। इन दिनों सैफ अली खान और अर्जुन कपूर हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में शूटिंग कर रहे हैं। ऐसे में दिवाली सेलिब्रेशन के मौके पर करीना कपूर और मलाइका अरोड़ा भी उनके पास पहुंच गईं।
2 of 5
करीना कपूर, सैफ अली खान, तैमूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
बीते कुछ दिनों में इन सितारों की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आ चुके हैं। अब मलाइका ने एक तस्वीर साझा की है जिसमें करीना कपूर और तैमूर अली खान नजर आ रहे हैं। दोनों ठंडी वादियों में धूप का मजा ले रही हैं। तस्वीर के साथ मलाइका ने कैप्शन में लिखा- ‘पहाड़ों के बीच आनंद। टिमटिम और करीना कपूर।‘
3 of 5
करीना कपूर, सैफ अली खान, तैमूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
करीना कपूर ने इस दौरान ब्लैक और पीच कलर का स्वेटशर्ट पहना हुआ है। साथ ही उन्होंने बोल्ड रेड लिपस्टिक के साथ ओवरसाइज्ड सनग्लासेस लगा रखे हैं। मलाइका की बात करें तो उन्होंने चेक जैकेट पहनी है। जबकि तैमूर ने ग्रे कलर का स्वेटर पहना हुआ है। तीनों कैमरे के सामने पोज देते नजर आ रहे हैं।
इससे पहले एक वीडियो आया था जिसमें करीना कपूर के साथ सैफ अली खान, अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा धर्मशाला की सड़कों पर घूमते दिखे। स्थानीय लोग इन सितारों की छत से तस्वीरें ले रहे होते हैं जिन्हें देखकर तैमूर चिल्लाने लगते हैं, 'नो नो नो।' तैमूर की प्रतिक्रिया देखकर ऐसा लगा कि उन्हें लोगों का फोटो खींचना कुछ रास नहीं आ रहा है। इस दौरान चारों सितारों ने मास्क नहीं लगाया था। आगे सैफ अली खान और मलाइका अरोड़ा हैं जबकि पीछे करीना कपूर और अर्जुन कपूर बातें करने में व्यस्त हैं।
विज्ञापन
5 of 5
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : इंस्टाग्राम
मलाइका ने भी अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी, जिसके बाद लोगों ने उस पर मजेदार कमेंट्स किए। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर दोनों एक साथ कई ट्रिप पर जा चुके हैं। अर्जुन कपूर, सैफ अली खान, यामी गौतम और जैकलीन फर्नांडिस के साथ हिमाचल में अपनी एक फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।