अरबाज खान (Arbaaz Khan) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के तलाक के बाद कई सवाल उठे थे। उस वक्त दोनों ने ही इन सवालों पर चुप्पी साधना बेहतर समझा था। दोनों के तलाक को अब 2 साल बीत चुके हैं। इस बीच मलाइका (Malaika Arora) करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) के चैट शो में पहुंचीं। इस रेडियो शो के दौरान मलाइका ने अरबाज और अपने रिश्ते पर खुलकर बात की। साथ ही कहा महिलाओं की अपेक्षा पुरुष इन चीजों से जल्दी निकल जाते हैं।
2 of 5
Malaika Arora
- फोटो : you tube
करीना कपूर के शो में मलाइका ने दिल खोलकर बात की। मलाइका अरोड़ा ने कहा - 'तलाक के बाद उनसे किसी ने भी अलग बर्ताव नहीं किया। लोगों की आंखों में सवाल जरूर थे कि आखिर उन्होंने ऐसा क्यों किया? यह बात हालांकि मुझे पसंद आई। इसके साथ ही मलाइका ने कहा तलाक का फैसला काफी मुश्किल होता है। खासतौर पर महिलाओं के लिए।'
3 of 5
Malaika Arora Arbaaz Khan
- फोटो : twitter
'तलाक के बाद चीजें बदलती हैं और समाज का सामना करना पड़ता है। इन सब चीजों से महिलाओं की अपेक्षा पुरुष आसानी से निकल जाते हैं। मैं पुरुषों पर किसी भी तरह का कोई आरोप नहीं लगा रही लेकिन यह सच है। इस शादी में मैं और अरबाज दोनों की खुश नहीं थे और इसका असर परिवार के बाकी सदस्यों पर पड़ रहा था।'
4 of 5
Malaika Arora
- फोटो : you tube
मलाइका और अरबाज के तलाक के बाद बेटे अरहान की कस्टडी मलाइका के पास ही है। यहां तक कि दोनों अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभा भी रहे हैं। जब मलाइका से तलाक के बाद दोस्ती के रिश्ते पर सवाल पूछा गया तो मलाइका ने बिंदास होकर अपनी बात कही। मलाइका ने कहा 'बच्चों की वजह से आपका रिश्ता नॉर्मल हो सकता है लेकिन कभी दोस्त नहीं बन सकते। हम लोग अच्छे दोस्त नहीं है लेकिन रिश्ता नॉर्मल जरूर है।'
5 of 5
मलाइका अरोड़ा खान अरबाज खान
- फोटो : file photo
आपको बता दें, मलाइका का यह इंटरव्यू काफी चर्चा में बना हुआ है। मलाइका ने यह सारी बातें करीना कपूर खान के रेडियो शो 'वॉट वूमन वांट' में कही हैं। मलाइका ने करीना से अपने और अरबाज से तलाक से एक दिन पहले किस बेचैनी में रात बीती थी उसके बारे में भी बताया। मलाइका और अरबाज ने शादी के 18 साल बाद एक दूसरे से अलग होने का फैसला किया था।