अभिनेत्री करीना कपूर खान के लाडले तैमूर अली खान अपनी क्यूटनेस से पेपराजी के फेवरेट हैं। सोशल मीडिया पर तैमूर की तस्वीरें सामने आते ही वायरल हो जाती हैं। इस बार तैमूर मलाइका के बेटे अरहान के साथ नजर आए हैं, जिसमें वो बेहद क्यूट नजर आ रहे हैं।
तैमूर के साथ मलाइका के बेटे की तस्वीर आई सामने, अभिनेत्री ने लिखी ये बात
मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में अरहान कैमरे की ओर देख रहे हैं जबकि तैमूर अरहान को निहार रहे हैं। इस दौरान तैमूर के हाथ में एक बॉल भी है। दोनों की इस तस्वीर के साथ मलाइका ने मजेदार कैप्शन भी लिखा।
मलाइका ने लिखा- 'मेरा बेबी बेबो के बेबी के साथ।' दोनों की तस्वीर पर यूजर्स खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- 'तैमूर बहुत क्यूट नजर आ रहा है।' वहीं एक अन्य ने लिखा- 'दोनों बहुत क्यूट हैं।' एक यूजर ने अरहान की तारीफ करते हुए लिखा- 'वाकई हैंडसम।'
My baby with Bebo’s baby #khanboys♥️ #Timtim
A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial) on
बीते नवंबर महीने में अरहान खान ने अपना जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर मलाइका ने अपनी एक खास पोस्ट की। मलाइका ने अपनी और अरहान की दो फोटो शेयर कीं। जहां एक तस्वीर में नन्हें अरहान मलाइका की गोद में दिख रहे हैं तो वहीं दूसरी तस्वीर में वह मां के साथ खड़े हैं।
मलाइका ने इस तस्वीर के साथ लिखा- 'और इस तरह मेरा बेबी ब्वॉय 17 साल का हो गया। हमारा पहला बच्चा। तुम मेरी ताकत और कमजोरी हो अरहान और सबसे ज्यादा प्यारे व समझदार। लव यू अपने हिस्से के प्यार और किस के लिए मैं हमेशा तुमको पकडूंगी। इससे डील करो।'
आलिया और रणबीर कपूर की शादी पर आया महेश भट्ट का बयान, कहा- 'रणबीर अच्छा लड़का है लेकिन...'