{"_id":"5db007948ebc3e93da789977","slug":"malaika-arora-birthday-bash-arjun-kapoor-and-other-celebrities-dance-together-look-at-the-video","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मलाइका के बर्थडे में झूमकर नाचे अर्जुन कपूर, पार्टी के Inside वीडियो हो रहे वायरल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मलाइका के बर्थडे में झूमकर नाचे अर्जुन कपूर, पार्टी के Inside वीडियो हो रहे वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मलाइका अरोड़ा ने अपनी बर्थडे पार्टी का जश्न मुंबई में मनाया । पार्टी में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे पहुंचे । इसमें अर्जुन कपूर, करिश्मा कपूर, करीना कपूर, करण जौहर, अक्षय कुमार, अनन्या पांडे, ट्विकल खन्ना, शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा, राजकुमार राव और अर्जुन रामपाल शामिल हुए । पार्टी से सभी सेलेब्स की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं ।
बर्थडे पर मलाइका ने सिल्वर आउटफिट पहना । पार्टी के एक वीडियो में मलाइका झूमती नजर आ रही हैं । बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर ने भी फ्लोर पर डांस का मौका नहीं छोड़ा और जमकर नाचे। उनका भी वीडियो सामने आया है । वहीं, उन्होंने मलाइका के साथ पार्टी को को-होस्ट भी किया।
पार्टी में करीना और करिश्मा कपूर भी नाचती नजर आईं । जन्मदिन के जश्न की कुछ तस्वीरों को मलाइका और करीना कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया है। इस दौरान करिश्मा, करीना और अमृता अरोड़ा भी वेस्टर्न ड्रेस में नजर आईं।
मलाइका के जन्मदिन को और भी खास बनाने के लिए उनके बेटे अरहान भी जश्न में शरीक हुए। इसके अलावा अर्जुन के परिवार से उनकी बहन जाह्नवी कपूर, संजय कपूर और उनकी पत्नी भी नजर आईं । चंकी पांडे भी अपने परिवार के साथ पहुंचे थे ।
बता दें, हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान मलाइका ने कहा था कि 6-7 सालों में यह पहला मौका है जब वह बर्थडे के दौरान मुंबई में हैं। ऐसे में उन्होंने दोस्तों और फैमिली के साथ बर्थडे सेलिब्रेट करने का फैसला किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।