'बुद्धू बक्सा' (Television weekly) कॉलम में हम आपको टीवी की दुनिया की छोटी बड़ी हर खबर बताएंगे जिसने हफ्तेभर सुर्खियां बटोरी। हम आपको टीआरपी से लेकर सीरियल के अंदर तक, इसके साथ ही स्टार्स की निजी जिंदगी के बारे में भी चर्चा में रही खबरों का अपडेट देंगे। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते कौन सी पांच खबरों ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी।
नेहा कक्कड़ को मंच पर जबरदस्ती KISS, केबीसी को मिला तीसरा करोड़पति, टीवी की पांच खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंटेस्टेंट ने नेहा कक्कड़ को किया किस
नेहा कक्कड़ इन दिनों 'इंडियन आइडल 11' को जज कर रही हैं। उनके साथ विशाल ददलानी और अनु मलिक भी जज के तौर पर नजर आ रहे हैं । पिछले दिनों एक कंटेस्टेंट ने नेहा कक्कड़ को न सिर्फ मंच पर सरेआम प्रपोज कर दिया था, साथ ही जबरदस्ती किस भी कर लिया था , जिससे नेहा असहज हो गई थीं। अब इस मामले पर विशाल ददलानी का बयान आया है। विशाल ने यह रिप्लाई एक यूजर के ट्वीट पर दिया था । उस फैन ने लिखा था, 'सर उस लड़के को चमाट मारनी चाहिए थी। उसकी हिम्मत कैसे हुई। मैं उम्मीद करता हूं कि उसे इतनी आसानी से नहीं छोड़ा गया होगा।' इस कमेंट पर विशाल ददलानी ने कमेंट किया। विशाल ने लिखा, 'मैंने कहा था कि पुलिस को बुलाते हैं लेकिन नेहा ने तय किया कि वह उसे पुलिस को नहीं सौंपेंगी। उसे सच में मनोवैज्ञानिक मदद की जरूरत है । अगर हम कर सकते हैं तो कोशिश करेंगे उसका इलाज हो।
'बिग बॉस 13' से बाहर हुए अबु मलिक
'बिग बॉस 13' से कोएना और दलजीत के बाद एक और एविक्शन हो गया है। इस हफ्ते अबु मलिक घर से बाहर हो गए हैं। घर से बाहर जाते ही अबु मलिक ने एक-एक कंटेस्टेंट की पोल खोली। घर में सबसे ज्यादा प्लानिंग कौन कर रहा है? इस सवाल पर अबु मलिक ने कहा- 'सबसे ज्यादा प्लानिंग रश्मि देसाई, देवोलीना , माहिरा और शेफाली बग्गा कर रही हैं। अबु ने कहा- 'टास्क को लेकर जितनी भी चीजें होती हैं वो सब क्रिएटिव टीम देखती है। किसको क्या देना है और क्या टास्क नहीं देना है यह उनकी स्क्रिप्टिंग पर आधारित होता है।'
'बिग बॉस' में रश्मि देसाई का बड़ा खुलासा
'बिग बॉस' (Bigg Boss) सीजन 13 में रश्मि देसाई (Rashami Desai) और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा। इन दोनों के बीच मनमुटाव साफ देखने को मिल रहा है। घर में जैसे ही दोनों ने एंट्री ली थी तो दोनों के बीच कड़वाहट देखने को मिली थी। जैसे जैसे समय बीतता जा रहा है इन दोनों के बीच का मनमुटाव घरवालों के सामने आ गया। इस बीच रश्मि ने सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) को लेकर 'बिग बॉस' में बड़ा खुलासा किया है। रश्मि ने शो के दौरान कहा कि सिद्धार्थ उन्हें शो से निकलवाना चाहते थे। रश्मि ने कहा था- 'ये मुझे कई बार कह चुका है कि मैंने तुम पर अहसान किया है। सिद्धार्थ के मुताबिक मेकर्स मुझे शो में रिप्लेस कर रहे थे लेकिन उसने ऐसा नहीं होने दिया। जबकि चैनल में जाकर इसी ने बोला था कि रश्मि को निकाल दो। बहुत झगड़े करते थे हम लोग इसलिए चैनल ने मीटिंग भी बुलाई थी। प्रोडक्शन ने कहा था कि हम लोग हैंडिल नहीं कर पा रहे।'
टॉप पांच से बाहर 'केबीसी' और 'बिग बॉस 13'
41वें हफ्ते की बॉर्क रिपोर्ट आ गई है। हमेशा की तरह इस बार भी सीरियल की दुनिया में उठा पटक हुई है। इस बार यह रिपोर्ट ना केवल अमिताभ बच्चन के शो बल्कि सलमान खान के 'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) के लिए भी बुरी खबर लेकर आई है। इसके साथ ही कपिल शर्मा और 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' भी इस कहर से बच नहीं पाए हैं। दिलचस्प बात है कि इस बार हाल ही में शुरू हुआ सीरियल टॉप पांच की लिस्ट में जगह बनाने में कामयाब हो गया। पिछली बार की तरह इस बार भी 'कुंडली भाग्य' सीरियल नंबर एक की पोजीशन पर बरकरार है। दूसरे नंबर पर 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा', तीसरे पर 'छोटी सरदारनी' , चौथे पर 'सुपरस्टार सिंगर सिंगिंग का कल' और पांचवें पर 'कुमकुम भाग्य' है।