जहां एक ओर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की शादी को लेकर चर्चाओं के बाजार गर्म हैं वहीं ये दोनों अक्सर साथ-साथ कहीं न कहीं दिख ही जाते हैं। खास बात तो ये थी कि इन दोनों के साथ मलाइका की बहन अमृता अरोड़ा भी नजर आईं।
2 of 5
arjun kapoor, malaika arora
- फोटो : amar ujala
मलाइका और अर्जुन लगातार अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं, कहा तो ये भी जा रहा है कि दोनों इस साल अप्रैल में शादी कर सकते हैं। सोहो हाउस में मलाइका ने रेड टॉप और ब्लू जींस पहन रखी थी। इसके साथ ही उन्होंने लॉन्ग कोट भी पहन रखा था।
3 of 5
amrita arora
- फोटो : amar ujala
मलाइका और अर्जुन के साथ यहां अमृता अरोड़ा भी देखी गईं। इस ब्लैक ड्रेस में अमृता खूबसूरत लग रही हैं। अमृता और अर्जुन ने आपस में काफी देर तक बातचीत भी की। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। वे दोनों अक्सर इवेंट में साथ देखे जाते हैं।
4 of 5
arjun kapoor, malaika arora
- फोटो : amar ujala
मीडिया में उनकी साथ की तस्वीरें भी खूब वायरल होती हैं। इसके बावजूद, उन्होंने मीडिया के समक्ष अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया है। मलाइका और अर्जुन अप्रैल में ईसाई रीति-रिवाज से शादी कर सकते हैं। ईसाई रीति-रिवाज से शादी करना अरोड़ा परिवार के लिए नया नहीं है। मलाइका की बहन अमृता अरोड़ा ने भी शकील लड़क के साथ ईसाई रीति-रिवाज से ही शादी की थी।
5 of 5
arjun kapoor
- फोटो : amar ujala
कुछ दिन पहले यह कपल एक साथ आकाश अंबानी के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में हिस्सा लेने के लिए स्विटजरलैंड के लिए रवाना हुआ था। वहां से दोनों की कई तस्वीरें सामने आईं। स्विटजरलैंड में ही दोनों अनिल कपूर की छोटी बेटी का बर्थडे मनाया। जहां सोनम कपूर समेत कपूर परिवार के दूसरे सदस्य नजर आए। तस्वीर को देखकर साफ है कपूर परिवार ने भी मलाइका को अपने घर की बहू बनाने के लिए बिल्कुल तैयार हैं।