मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अपने रिश्ते को खुलकर स्वीकार कर चुके हैं। कपल इन दिनों न्यूयॉर्क में है। पिछले हफ्ते ही मलाइका ने अर्जुन कपूर के साथ सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की थी। अर्जुन कपूर के बर्थडे को सेलिब्रेट करने के लिए मलाइका न्यूयॉर्क रवाना हुई थीं। अब दोनों की एक और तस्वीर सामने आई है।
2 of 5
malaika arora
- फोटो : social media
मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की है जिसमें उन्होंने कैप्शन में लिखा 'राइट लवर्स।' वो आगे कहती हैं, 'आपके लिए सही लवर कभी भी चिंता का कारण नहीं बनेगा। आप शांति महसूस करेंगे। वो आपके हर परेशानियों को रोक देगा।' इस तस्वीर के साथ मलाइका ने अर्जुन कपूर को टैग भी किया है।
3 of 5
malaika arora, arjun kapoor
- फोटो : social media
मलाइका ने एक सेल्फी भी शेयर की जिसमें उनके साथ अर्जुन कपूर को देखा जा सकता है हालांकि इसमें उन्होंने फेस मास्क से अपना चेहरा ढका हुआ है। इसमें उन्होंने कैप्शन दिया- 'Booo'। बता दें कि मलाइका ने पिछले दिनों हिंदुस्तान टाइम्स से एक इंटरव्यू में पहली बार अपने रिश्ते पर खुलकर बात की थी।
4 of 5
malaika arora arjun kapoor
- फोटो : social media
तलाक के बाद दोबारा रिश्ते के सवाल पर मलाइका ने कहा कि 'यह अद्भुत है। जब मेरी शादी खत्म हो गई तो मैं इस बात को लेकर निश्चित नहीं थी कि मैं दोबारा रिश्ते में पड़ूंगी। मैं इस वजह से भी डरी हुई थी कि मेरा दिल ना टूट जाए। मैं एक रिलेशनशिप चाहती थी और मुझे वो मिला। अब मैं बहुत खुश हूं।'
5 of 5
malaika arjun
- फोटो : file photo
मलाइका और अर्जुन की उम्र के बीच 11 साल का फासला है। मलाइका जहां 45 साल की हैं तो वहीं अर्जुन कपूर 34 साल के हैं। ऐसे में कई बार सोशल मीडिया पर उम्र को लेकर मलाइका को ट्रोल किया गया। उम्र में फासले के सवाल पर मलाइका ने कहा कि 'जब आप रिलेशनशिप में हों तो उम्र का फासला मायने नहीं रखता। इसमें दो दिल कनेक्ट करते हैं।'