बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान जब से एकसाथ फोटो में नजर आए हैं सोशल मीडिया पर दोनों को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। अब एक बार फिर माहिरा खान सुर्खियों में छा गई हैं। वह दोबारा सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रही हैं लेकिन इस बार रणबीर कपूर की वजह से नहीं बल्कि अपने डांस की वजह से। दरअसल एक्ट्रेस कटरीना कैफ के सॉन्ग 'काला चश्मा' पर सेल्फी डांस करते हुए उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
रणबीर के साथ सिगरेट पीने वाली एक्ट्रेस फिर सुर्खियों में, वायरल हुआ डांस
काला चश्मा गाने पर इस पाकिस्तानी एक्ट्रेस का ये डांस वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। इस वीडियो में वह काला चश्मा लगाकर डांस मूव्ज करती दिख रही हैं। माहिरा खान ने इसमें काफी अच्छे एक्प्रेशन्स दिए हैं। देखें वीडियो-
#KaalaChashma because #MahiraKhan is ALWAYS on beat! 🙌😎🎶✨ #Verna #Promotions
A post shared by DIVA Magazine Pakistan (@divamagazinepakistan) on
फिलहाल वो अपनी फिल्म 'वरना' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। ये फिल्म 17 नवंबर को रिलीज होने वाली है। आपको बता दें कि माहिरा ने बॉलीवुड में शाहरुख खान के साथ फिल्म 'रईस' से एंट्री की थी। फिल्म दर्शकों का काफी पसंद आई थी।
पढ़ेंः अमीषा ने सोशल मीडिया पर डाली इतनी बोल्ड तस्वीर, फैंस ने किए ऐसे कमेंट्स
इससे पहले भी सोशल मीडिया पर माहिरा को छोटे कपड़े पहनने और स्मोक करने की वजह से ट्रोल किया गया था। हालांकि कई भारतीय और पाकिस्तानी सेलिब्रेटी माहिरा के सपोर्ट में खड़े हुए थे।