महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) 20 सितंबर को 71वां जन्मदिन मनाएंगे। महेश भट्ट हमेशा से बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। महेश भट्ट और सोनी राजदान की लव मैरिज हुई थी। यह दोनों भी शूटिंग के दौरान एक दूसरे से प्यार कर बैठे थे। महेश भट्ट के अलावा कई सारे सितारे हैं जो शूटिंग के दौरान ही एक दूसरे को दिल दे बैठे। जानिए ऐसे और सितारों के बारे में जो शूटिंग के दौरान डायरेक्टर्स से ही प्यार कर बैठे थे।
2 of 7
soni razdan and mahesh bhatt
- फोटो : instagram
महेश भट्ट और सोनी राजदान की लव स्टोरी फिल्म के सेट से शुरू हुई थी। महेश भट्ट सोनी राजदान के प्यार में इस कदर डूबे थे कि पहले से ही शादीशुदा होने के बावजूद उन्होंने सोनी से शादी कर ली। महेश भट्ट और सोनी राजदान शादीशुदा जिंदगी में बेहद खुश हैं।
3 of 7
sridevi and boney kapoor
- फोटो : file photo
मशहूर अदाकारा श्रीदेवी ने भी डायरेक्टर बोनी कपूर से शादी की थी। श्रीदेवी बोनी कपूर की दूसरी पत्नी थी। दोनों के प्यार के किस्से सिनेमाजगत में काफी चर्चित हैं।
4 of 7
Kiran Juneja and Ramesh Sippy
- फोटो : file photo
'महाभारत', 'स्वाभिमान' और 'बुनियाद' जैसे सफल टीवी शो करने वाली एक्ट्रेस किरण जुनेजा ने डायरेक्टर रमेश सिप्पी से शादी की। सिप्पी पहले से ही शादीशुदा थे लेकिन किरण से शादी करने के लिए उन्होंने अपनी पहली बीवी को तलाक दे दिया था। दोनों की मुलाकात टीवी शो 'बुनियाद' के दौरान हुई थी और यहीं से नजदीकियां शुरू हो गईं।
5 of 7
Goldie Behl and Sonali Bendre
- फोटो : twitter
सोनाली बेंद्रे भी उन हीरोइनों की लिस्ट में शुमार हैं जिन्होंने डायरेक्टर से शादी की। सोनाली की शादी डायरेक्टर गोल्डी बहल से हुई। दोनों की मुलाकात साल 1994 में फिल्म 'नाराज' के सेट पर हुई। दोनों को गोल्डी बहल की बहन ने मिलवाया था। सोनाली को देखते ही गोल्डी बहल उन्हें दिल दे बैठे थे लेकिन चार सालों तक उन्होंने सोनाली से कुछ नहीं कहा। इसके बाद फिल्म 'अंगारे' की शूटिंग के दौरान उन्होंने सोनाली से अपने दिल की बात कही।