साउथ फिल्मों के
सुपरस्टार महेश बाबू इन दिनों अपनी अपकमिंग
फिल्म की वजह से चर्चा में हैं। बीते दिन उनकी नई फिल्म का टीजर रिलीज होते ही यूटयूब पर सुपरहिट हो गया है। टीजर को 24 घंटे के अंदर कई लाख लोगों ने यूट्यूब पर देख लिया।
सुपरस्टार महेश बाबू की इस फिल्म का नाम ‘भरत अना नेनू’है। राजनीतिक मुद्दे पर आधारित इस फिल्म का टीजर डीडीवी एंटरनेटमेंट द्वारा शेयर किया गया है। रिलीज होने के 24 घंटे के बीच 6 मिलियन से भी ज्यादा लोगों ने इसे यूट्यूब पर देख लिया है। यह फिल्म 27 अप्रैल को रिलीज होगी।
बात करें ‘भरत अना नेनू’के टीजर की तो इसमें महेश बाबू अपनी दमदार आवाज में फिल्म का डायलॉग बोलते नजर आ रहे हैं। जिसमें वह करते हैं कि 'जब मैं बच्चा था तो मेरी मां ने मुझसे कहा था कि जो वादा करो उसे पूरा करो। यदि तुम ऐसा नहीं करते तो तुम मर्द नहीं हो, काफी साल गुजर गए लेकिन मैं इस बात को नहीं भूला। मैंने अपनी जिंदगी में कई परेशानियों का सामना किया, लेकिन मैं अपने वादे से कभी पीछे नहीं हटा हूं,क्योंकि मैं एक मर्द हूं।”
फिल्म‘भरत अना नेनू’ में महेश बाबू के साथ एक्ट्रेस कियारा आडवाणी भी नजर आएंगी। कियारा बॉलीवुड फिल्म 'एम.एस धोनी', 'मशीन' और 'फगली' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।‘भरत अना नेनू’ का निर्देशन कोरलाला शिव कर रहे हैं।