अपनी
एक्टिंग से लोगों के दिलों पर राज कर चुकीं
श्रीदेवी की आत्मा की शांति के लिए बोनी कपूर अब पूरे परिवार के साथ हरिद्वार आएंगे। अभी हाल ही में बोनी कपूर तमिलनाडू के रामेश्वरम में श्रीदेवी की अस्थि विसर्जन कर लौटे हैं। बीते दिन श्रीदेवी की अंतिम ख्वाहिश के चलते कपूर परिवार ने नम आंखों के बीच बड़ी बेटी जाह्नवी का बर्थडे भी मनाया था।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार श्रीदेवी की अस्थियों को तमिलनाडू के रामेश्वरम में विसर्जित करने के बाद उनकी आत्मा की शांति के लिए बोनी कपूर पूरे परिवार के साथ हरिद्वार आएंगे। बताया जा रहा है कि श्रीदेवी की तेहरवीं पर उनके गृहनगर शिवकाशी में पूजा होगी।
गौरतलब है कि श्रीदेवी के पति बोनी कपूर और पूरा कपूर खानदान मूल रूप से पाकिस्तान के पेशावर शहर के निवासी हैं। पृथ्वीराज कपूर से लेकर कूपर परिवार की तमाम अस्थियां हरिद्वार आई हैं और उनके पुरोहित पंडित शिव कुमार पालीवाल ने कर्मकांड संपन्न कराए, हरिद्वार में तीर्थपुरोहितों को पूरा भरोसा था कि उनकी अस्थियां यहां लाई जाएगी, लेकिन श्रीदेवी की अस्थियों का विसर्जन रामेश्वरम में किया गया। अब बोनी कपूर परिवार समेत श्रीदेवी की आत्मा की शांति के लिए यहां आएंगे।
पता हो कि श्रीदेवी के निधन के बाद बोनी कपूर ने पत्र लिखा था कि 'एक दोस्त, पत्नी और दो युवा बच्चियों की मां को खो देने का दर्द मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता। मैं अपने परिवार, दोस्तों और फैंस को शुक्रिया कहना चाहता हूं जो इस दुख की घड़ी में हमारे साथ खड़े रहे।' आपको बता दें कि श्रीदेवी का 24 फरवरी को दुबई में बाथ टब में गिरने से अकस्मात निधन को गया था। उस समय श्रीदेवी अपने भांजे और एक्टर मोहित मारवाह की शादी में शामिल होने के लिए दुबई गईं थीं। मुंबई में पूरे राजकीय सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई थी।