{"_id":"6ac72192140f32ef2e0cfca6","slug":"nana-patekar-death-actor-last-goa-event-video-viral-on-social-media-2026-10-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नाना का आखिरी भाषण: 'पता नहीं.. कल रहूं या..', चार दिन पहले कार्यक्रम में शामिल हुए थे अभिनेता; वीडियो वायरल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
नाना का आखिरी भाषण: 'पता नहीं.. कल रहूं या..', चार दिन पहले कार्यक्रम में शामिल हुए थे अभिनेता; वीडियो वायरल
Thu, 08 Oct 2026 10:32 AM IST
राजश्री वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: राजश्री वर्मा
Updated Thu, 08 Oct 2026 10:32 AM IST
सार
Nana Patekar Last Video: नाना पाटेकर का 8 अक्टूबर को निधन हो गया। अब उनका आखिरी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
Nana Patekar Last Video
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार को गोवा के एक अस्पताल में कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया। वह एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गोवा में थे। अभिनेता ने 4 अक्टूबर को डोना पाउला में अपनी आखिरी सार्वजनिक मौजूदगी दर्ज कराई थी। इस दौरान उनके आखिरी पल की कुछ झलकियां सामने आई हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
नाना पाटेकर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
नाना पाटेकर आखिरी बार कब और कहां नजर आए थे?
अभिनेता और पद्मश्री से सम्मानित विश्वनाथ 'नाना' पाटेकर ने रविवार को डोना पाउला के ताज सिडाडे डी गोवा में सम्राट क्लब इंटरनेशनल, स्टेट-I के स्थापना समारोह में हिस्सा लिया था। इस कार्यक्रम में राजश्री ए. खांडेपारकर को 2026-27 के लिए स्टेट प्रेसिडेंट बनाया गया और उनके साथ बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने भी पद संभाला।
एक पोस्ट में नाना पाटेकर को गोवा में सम्राट क्लब इंटरनेशनल के स्थापना समारोह को संबोधित करते देखा गया। उन्होंने सफेद कुर्ता और सफेद गमछा पहन रखा था। कार्यक्रम में अभिनेता ने गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के बारे में बात की। उन्होंने उनकी तारीफ की और एक नेता के तौर पर उनके काम करने के तरीके की भी सराहना की।

- फोटो : सोशल मीडिया
नाना पाटेकर का आखिरी बयान क्या था? मौत से 4 दिन पहले कही थी ये बात
कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए अभिनेता ने मराठी में कहा कि हर किसी को एक दिन जाना है यानी मौत सभी को आनी है। उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं पता कि मैं कल यहां रहूंगा या नहीं। हर एक के जीवन मे वो समय आएगा। लेकिन ऐसा होने से पहले मुझे खुद से पूछना है कि क्या मैं वह कर पा रहा हूं जो मैं करना चाहता हूं। मेरी बीवी, मेरे बच्चे मेरा घर इन्हें के लिए जीना है... तो जियो और मरो।'

VIDEO | Goa: Actor Nana Patekar attended and addressed the Samraat Club International installation ceremony in Dona Paula. (Full video available on PTI Videos - https://t.co/d8jp61yd2p) https://t.co/jl8xn9vXOk
— Press Trust of India (@PTI_News) October 4, 2026
नाना पाटेकर
- फोटो : सोशल मीडिया
सिर्फ इतना ही नहीं, नाना पाटेकर को 48 घंटे पहले पणजी में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान गोवा का पारंपरिक वाद्ययंत्र 'शमेल' बजाते हुए भी देखा गया था।
कैसे हुआ नाना का निधन?
जानकारी के अनुसार, नाना पाटेकर को गुरुवार सुबह उनके गोवा वाले घर पर गंभीर कार्डियक अरेस्ट आया। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने करीब 45 मिनट तक लगातार CPR देकर उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। मणिपाल अस्पताल के ऑन्कोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. शेखर सालकर ने बताया कि इस मामले में मेडिको-लीगल केस दर्ज किया गया है और पोस्टमार्टम किया जाएगा।
इस फिल्म में आखिरी बार आए थे नजर
नाना पाटेकर आखिरी बार फिल्म 'ओ'रोमियो' में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी, अविनाश तिवारी और दिशा पाटनी भी थीं।
View this post on Instagram