{"_id":"62c1a1c7e7bcea29a427f0fe","slug":"pregnant-sonam-kapoor-attends-london-musical-concert-with-husband-anand-ahuja-watch-video","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sonam Kapoor Pregnancy: प्रेग्नेंसी में पति आनंद आहूजा संग म्यूजिक कॉन्सर्ट पहुंचीं सोनम कपूर, भीड़ के बीच इस तरह आईं नजर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sonam Kapoor Pregnancy: प्रेग्नेंसी में पति आनंद आहूजा संग म्यूजिक कॉन्सर्ट पहुंचीं सोनम कपूर, भीड़ के बीच इस तरह आईं नजर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Sun, 03 Jul 2022 07:40 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
सोनम कपूर अपने पति आनंद आहूजा के साथ
- फोटो : Instagram
Link Copied
एक्ट्रेस सोनम कपूर इस समय अपने प्रेग्नेंसी फेज को एंजॉय कर रही हैं। वह अपनी जिंदगी के इस सबसे खूबसूरत फेज के हर पल को सेलिब्रेट करती नजर आती हैं, जिसकी झलक अक्सर वह अपने फैंस के साथ भी साझा करती रहती हैं। हालांकि इस बार जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसे सोनम ने नहीं बल्कि उनके एक दोस्त ने साझा किया है। जिसमें एक्ट्रेस पति आनंद आहूजा और बहन रिया कपूर संग एक म्यूजिकल कॉन्सर्ट में नजर आ रही हैं।
2 of 4
सोनम कपूर
- फोटो : Instagram
ग्रैमी अवॉर्ड विनिंग सिंगर Adele के कॉन्सर्ट अटेंड करने गई थीं सोनम कपूर
सोनम कपूर पति आनंद आहूजा संग लंदन में ब्रिटिश समर टाइम हाइड पार्क में आयोजित म्यूजिकल कॉन्सर्ट अटेंड करने पहुंची थीं। जहां पर हजारों की संख्या में लोग ग्रैमी अवॉर्ड विनिंग सिंगर Adele के हिट ट्रैक्स को एंजॉय करते नजर आ रहे हैं। इन्हीं के बीच एक्ट्रेस सोनम कपूर को पूरी सावधानी के साथ गुनगुनाते और झूमते देखा जा सकता है। उनके पीछे साथ में आनंद आहूजा और रिया कपूर भी दिखाई दीं।
3 of 4
सोनम कपूर, आनंद आहूजा
- फोटो : social media
हाल ही में आयोजित किया था ग्रैंड बेबी शावर
एक्ट्रेस सोनम कपूर ने कुछ समय पहले ही अपने लंदन स्थित घर में बेबी शावर का शानदार आयोजन किया था। जिसमें परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। इस फंक्शन की तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल हुईं थीं, जिनमें सोनम के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ देखा जा सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
सोनम कपूर, आनंद अहूजा
- फोटो : इंस्टाग्राम
कपल ने मार्च में की थी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट
एक्ट्रेस सोनम कपूर ने पति आनंद आहूजा संग कुछ तस्वीरें साझा कर मार्च में अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। फिलहाल गर्भावस्था में भी एक्ट्रेस स्टाइल स्टेटमेंट सेट करती नजर आती हैं और अपने प्रेग्नेंसी फोटोशूट की बेहद खूबसूरत तस्वीरें भी साझा करती रहती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।