बेटी के 8वें जन्मदिन पर साउथ का ये सुपरस्टार पहुंचा कश्मीर, सलमान की हीरोइन भी हैं साथ में
बेटी सितारा के जन्मदिन पर नम्रता ने कई वीडियोज और तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें सितारा के कई दोस्त भी नजर आ रहे हैं। नम्रता ने कैप्शन में लिखा- 'मेरी बेटी 7 साल की हो गई। मैं उसे जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं देती हूं। तुम्हारी सारी इच्छाएं पूरी हों। अपने रास्ते पर चलती रहो। सही फैसले लो और याद रखना तुम्हारा परिवार हमेशा तुम्हारे साथ है।'
#happybirthdaysitara #sitapapaturns7 #HBDPrincessSitara
A post shared by Namrata Shirodkar (@namratashirodkar) on
नम्रता शिरोडकर ने 1993 में फेमिना मिस इंडिया का टाइटल जीता। इसके बाद उन्होंने सलमान खान और ट्विंकल खन्ना के साथ फिल्म जब प्यार किसी से होता है (1998) से डेब्यू किया। फिल्म तो फ्लॉप रही लेकिन इसके बाद नम्रता के पास काम के ऑफर आते रहे। पहली फिल्म के बाद नम्रता ने साल 2000 में तेलुगू फिल्म वामसी साइन की। जिसमें उनके साथ लीड रोल में महेश बाबू थे।
पहली ही फिल्म के बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं। फिल्म की शूटिंग खत्म होने तक दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे थे। बता दें कि नम्रता उम्र में महेश से 4 साल बड़ी हैं। नम्रता और महेश बाबू 4 साल तक रिलेशन में रहने के बाद 10 फरवरी 2005 को शादी कर ली।