फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Gul Panag renews flying licence after 10 years proudly says I am allowing myself a small pat on the back

गुल पनाग: लोगों के ताने और चुनौतियां... फिर आसमान में उड़ान भरेंगी एक्ट्रेस, 10 साल बाद रिन्यू कराया लाइसेंस

Mon, 05 Oct 2026 11:51 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 05 Oct 2026 11:51 AM IST
सार

Gul Panag Renews Flying Licence: अभिनेत्री गुल पनाग ने अपना फ्लाइंग लाइसेंस रिन्यू करवाया है। दस साल पहले उन्हें पहली बार फ्लाइंग लाइसेंस मिला था। एक दशक बाद उन्होंने इसे रिन्यू कराया है। यह खुशी शेयर करते हुए उन्होंने पायलट बनने के क्रम में आईं चुनौतियों का जिक्र किया है।

विज्ञापन
Gul Panag renews flying licence after 10 years proudly says I am allowing myself a small pat on the back
गुल पनाग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अभिनेत्री गुल पनाग पायलट भी हैं। हाल ही में करीब दस साल बाद उन्होंने अपना प्राइवेट पायलट लाइसेंस रिन्यू कराया है। उन्होंने इस उपलब्धि की जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस को दी है। इसी के साथ गुल पनाग ने बताया कि फ्लाइंग लाइसेंस हासिल करना आसान नहीं है। इसे आसान कर लेने के बाद इसे इतने वर्षों तक चालू रखने के लिए भी मेहनत करनी पड़ी है।

विज्ञापन

Gul Panag renews flying licence after 10 years proudly says I am allowing myself a small pat on the back
फ्यूल की जांच करती गुल पनाग - फोटो : इंस्टाग्राम@gulpanag

लोग कहते थे- 'नहीं कर पाओगी'
उन्होंने एक दशक पीछे पलटकर उस वक्त को याद किया, जहां से ये सफर शुरू हुआ था। लोगों ने अविश्वास जाहिर किया था। ताने दिए कि वे ऐसा नहीं कर पाएंगी। मगर, गुल ने ऐसा कर दिखाया। अब 10 साल बाद वे लाइसेंस रिन्यू कराने भी गईं। गुल पनाग ने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। तस्वीरों की एक पोस्ट साझा करते हुए वे लिखती हैं, 'जिंदगी असल में नजरिए का खेल है। दस साल पहले, जब मुझे अपना फ्लाइंग लाइसेंस मिला, तो मैं बहुत खुश थी। यह बहुत लंबे समय से मेरी 'बकेट लिस्ट' में शामिल था। और, ऐसे लोगों की कोई कमी नहीं थी, जो मुझसे कहते थे कि मैं यह नहीं कर सकती या नहीं कर पाऊंगी'। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Gul Panag renews flying licence after 10 years proudly says I am allowing myself a small pat on the back
गुल पनाग - फोटो : इंस्टाग्राम@gulpanag

बोलीं- 'बकेट लिस्ट का एक बड़ा काम पूरा हुआ'
लाइसेंस धारी पायलट और अभिनेत्री ने आगे लिखा, ''फ्लाइंग ट्रेनिंग शुरू करना एक बात है। करियर के साथ-साथ तय फ्लाइंग घंटे पूरे करना, सभी एग्जाम पास करना, कागजी कार्रवाई पूरी करना, मेडिकल को वैलिड रखना और पूरी प्रक्रिया को अंजाम तक पहुंचाना- ये सब बिल्कुल अलग और मुश्किल काम हैं। अलग-अलग देखा जाए तो ये सभी काम आसान लगते हैं। लेकिन जब ये सब एक साथ करने हों, तो यह बहुत बड़ी बात हो जाती है, खासकर तब जब आप फ्लाइंग को पेशे के तौर पर नहीं अपना रहे हों। लेकिन मैंने यह कर दिखाया। और, जब आखिरकार मुझे वह लाइसेंस मिला, तो मेरी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। मेरी बकेट लिस्ट का एक बड़ा काम पूरा हो गया था। 

विज्ञापन

Gul Panag renews flying licence after 10 years proudly says I am allowing myself a small pat on the back
गुल पनाग - फोटो : इंस्टाग्राम@gulpanag

दस साल बाद किस बात का अनुभव हुआ?
गुल पनाग ने लिखा है, '10 साल बाद मुझे एहसास हुआ कि लाइसेंस पाना एक बात थी, लेकिन इतने वर्षों तक उसे वैलिड बनाए रखना बिल्कुल दूसरी बात है। मैं ऐसे कई लोगों को जानती हूं, जिन्होंने फ्लाइंग तो शुरू की लेकिन अपनी ट्रेनिंग कभी पूरी नहीं की। कुछ ऐसे भी थे, जिन्होंने फ्लाइंग के घंटे तो पूरे कर लिए लेकिन एग्जाम पास नहीं कर पाए। और, कुछ ऐसे भी थे, जिन्होंने लाइसेंस तो हासिल कर लिया लेकिन बाद में उसे एक्सपायर होने दिया। जिंदगी, काम, मेडिकल जरूरतें या बस पर्याप्त फ्लाइंग न कर पाना - ऐसा आसानी से हो जाता है, खासकर तब जब फ्लाइंग आपका पेशा न हो।

Gul Panag renews flying licence after 10 years proudly says I am allowing myself a small pat on the back
गुल पनाग - फोटो : इंस्टाग्राम@gulpanag

जहां से सब शुरू हुआ, दस साल बाद वहीं पहुंचीं
अभिनेत्री ने आगे लिखा है, 'दस साल बाद अपना लाइसेंस रिन्यू कराने के लिए यहां वापस आना, जहां से सब कुछ शुरू हुआ था, बहुत खास लगता है। अब मैं न सिर्फ यह समझती हूं कि यहां तक पहुंचने के लिए क्या-क्या करना पड़ा, बल्कि यह भी कि इसे जारी रखने के लिए कितनी मेहनत लगी है'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Gul Panag (@gulpanag)


Gul Panag renews flying licence after 10 years proudly says I am allowing myself a small pat on the back
गुल पनाग - फोटो : इंस्टाग्राम@gulpanag

फैंस ने दी बधाई

आखिर में गुल पनाग ने लिखा है, 'और, एक बार के लिए, मैं खुद की पीठ थपथपा रही हूं। इस बार जब मैं वहां गई, तो एक ऐसी स्टूडेंट के तौर पर नहीं, जो अपनी 'विंग्स' (उड़ने का लाइसेंस) पाने की उम्मीद कर रही हो, बल्कि एक लाइसेंस्ड पायलट के तौर पर अपने लाइसेंस को रिन्यू करवाने के लिए गई थी। यह अनुभव काफी अलग था। फिर भी, कुछ चीजें नहीं बदली हैं'। फैंस और नेटिजंस गुल पनाग को इस उपलब्धि पर बधाई दे रहे हैं और तारीफ कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed